फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The woman gave birth to three children at once

Bareilly News: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

Mon, 04 Aug 2025 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
The woman gave birth to three children at once
बरेली। महिला चिकित्सालय की एमसीएच विंग में रविवार को पहली बार ट्रिप्लेट चाइल्ड (एक गर्भावस्था से जन्मे तीन बच्चे) का सिजेरियन से सुरक्षित प्रसव कराया। असहनीय प्रसव पीड़ा होने की वजह से महिला को रेफर करने का समय नहीं था। लिहाजा, चिकित्सक और स्टाफ ने जटिल सिजेरियन का निर्णय लिया।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. त्रिभुवन प्रसाद के मुताबिक फतेहगंज पश्चिमी के सोहरा गांव निवासी अशरफ की पत्नी कमरून निशा को रविवार तड़के प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजन पांच बजे अस्पताल पहुंचे। गर्भवती असहनीय प्रसव पीड़ा से बेहाल थी। तत्काल प्रसव कक्ष में शिफ्ट और सुबह छह बजे जटिलताओं के बावजूद सुरक्षित सिजेरियन प्रसव कराया।
विज्ञापन

महिला ने दो बेटे व एक बेटी को जन्म दिया। सीएमएस ने बताया कि प्रसव के दौरान गर्भवती की बीपी, हार्ट रेट सब सामान्य था। चिकित्सक और स्टाफ ने सूझबूझ से प्रसव कराया। एमसीएच विंग में ट्रिप्लेट डिलीवरी का पहला मामला है। शिशु एसएनसीयू में भर्ती हुए हैं। प्रसव कराने वालों में वरिष्ठ गायनेकोलॉजिस्ट सीमा सिंह, रेजिडेंट डॉक्टर तेजस्विनी, नर्सिंग स्टाफ मधु और वाणी शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed