फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The wind picked up speed of 70, rain drenched

Bareilly News: हवा ने पकड़ी 70 की रफ्तार, बारिश ने किया तरबतर

Fri, 01 May 2026 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
The wind picked up speed of 70, rain drenched
सप्ताह भर से 40 डिग्री के पार दर्ज हो रहा पारा और गर्म हवा का सितम बृहस्पतिवार की शाम आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश से थम गया। मौसम विभाग ने चार दिन बाद फिर सक्रिय विक्षोभ हावी होने से बादल मंडराने और अनुकूल माहौल बनने पर बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर के पास चक्रवाती परिसंचरण से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के चक्रवाती परिसंचरण से ओडिशा तक आर्द्र पुरवा हवा की प्रतिक्रिया से वायुमंडलीय अस्थिरता, महाराष्ट्र पर बने प्रतिचक्रवाती परिसंचरण से आंधी-तूफान (70 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से खासी राहत मिली। न्यूनतम पारा सामान्य से नीचे पहुंचने से लू की स्थिति समाप्त हो गई।
विज्ञापन

बेमौसम बारिश से राहत के बाद मई के शुरुआती तीन दिन में पारे में 4-6 डिग्री सेल्सियस की बढ़त मुमकिन है। पांच मई को अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से फिर बारिश के अनुकूल माहौल बनेगा। इससे पारे में गिरावट होगी। बृहस्पतिवार को अधिकतम पारा 35.1 और न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं पेड़ गिरे तो कहीं बाउंड्री
आंधी के साथ हुई बारिश से शहर और देहात में कई जगह पेड़ गिरे। कोहाड़ापीर में सराफा कारोबारी राजीव गुप्ता के प्रतिष्ठान की बाउंड्री गिरने से एक बाइक दब गई। होर्डिंग्स, बैनर हवा से उड़कर दूर जा गिरे। इससे यातायात प्रभावित रहा। कुछ जगहों पर छोटे-छोटे ओले गिरने की भी सूचना मिली।


डिहाइड्रेशन, डायरिया से मिलेगी हल्की राहत
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप गुप्ता के मुताबिक, पारा सामान्य से अधिक होने से बच्चों की सेहत बिगड़ रही थी। बृहस्पतिवार को डायरिया और हिडहाइड्रेशन से पीड़ित 30 बच्चे वार्ड में भर्ती रहे। हालांकि, बारिश के साथ तापमान में आई गिरावट से ओपीडी और वार्ड में बच्चों की कतार कम होने के आसार हैं।
--
मौसम इनपुट
35.1
22.2
धूप निकलेगी। तेज हवा चलेगी। बादल मंडरा सकते हैं।
सुबह 5:32
शाम 6:47
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed