फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The wind is moving the clouds, relief will rain if it stops

Bareilly News: बादलों को खिसका रही हवा, थमें तो बरसेगी राहत

Mon, 12 Jun 2023 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
The wind is moving the clouds, relief will rain if it stops
मौसम - शहर का व्यस्त चौकी चौराहा पर पसरा सन्नाटा - अमर उजाला
बरेली। चिलचिलाती धूप से जनजीवन बेहाल हो रहा है। भीषण गर्मी से निजात दिलाने में पश्चिमी विक्षोभ भी कारगर नहीं हो रहा। उच्च वायुदाब का क्षेत्र बनने के कारण बादलों का जमावड़ा नहीं लग रहा। तेज हवाओं के साथ बादल आगे बढ़ जा रहे हैं। मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के मुताबिक अनुकूल माहौल मिलने पर गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन

रविवार की सुबह चटख धूप के साथ हुई, पर करीब नौ बजे घने बादल मंडराने लगे। करीब घंटेभर बादलों का जमावड़ा रहा, लेकिन बारिश की उम्मीद संजोए लोगों को निराश होना पड़ा। तेज हवाओं के साथ बिना बरसे ही बादल आगे बढ़ गए। फिर धूप का सितम हावी हुआ। दोपहर में तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

वहीं, शनिवार की रात में भी उमस हावी रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र से जारी बुलेटिन के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ हावी होने से पहाड़ोंं के बादल मैदानी इलाकों में प्रवेश कर रहे हैं, लेकिन उच्च वायुदाब का क्षेत्र होने से बारिश के अनुकूल माहौल नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने पर हल्की, तेज बारिश की उम्मीद है। जारी रिपोर्ट में अगले तीन दिन में बारिश होने की संभावना है। रविवार को हवा में नमी 42 फीसदी और गति 6 किमी प्रति घंटे दर्ज की गई।
--
मौसम इनपुट
अधिकतम : 39.2
न्यूनतम : 26.1
पूर्वानुमान : दिन में धूप निकलेगी। घने बादल मंडाराने की संभावना।
सूर्योदय : 5:15 बजे
सूर्यास्त : 7:07 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed