फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The weather changed after 8 pm and the strong wind caused a power outage

Bareilly News: रात आठ बजे के बाद बदला मौसम तेज हवा ने गुल की बिजली

Wed, 14 May 2025 03:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
The weather changed after 8 pm and the strong wind caused a power outage
बरेली। तापमान में इजाफा होने के साथ ही बिजली संकट बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को रात आठ बजे के बाद तेज हवा के कारण एहतियात के तौर पर कई इलाकों में आपूर्ति बंद की गई। इसके बाद आपूर्ति चालू की गई तो लोकल फॉल्ट होने लगे।
विज्ञापन

किला, शाहदाना, मिशन और सिविल लाइंस उपकेंद्र के इलाकों में तीन घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। दिन के समय मिशन उपकेंद्र के किला फीडर पर समस्या बनी रही। मलूकपुर, रामनाथ की डेयरी, बमनपुरी, सुनारों वाली गली, बिहारीपुर इलाकों में ट्रिपिंग के साथ-साथ लो वोल्टेज की समस्या भी रही।
विज्ञापन

मढ़ीनाथ, कुतुबखाना, सुभाषनगर, हरूनगला उपकेंद्र के इलाकों में भी रात आठ बजे के बाद दो से तीन घंटे तक कटौती की गई।
सर्वोदय नगर में दोपहर के समय बंच केबल जलने के कारण दो घंटे आपूर्ति प्रभावित रही। बीडीए कॉलोनी फीडर नंबर एक और दो पर भी ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। मंगलवार को दिन के समय हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों की संख्या सीमित रही, लेकिन रात नौ बजे के बाद शिकायतों की झड़ी लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता वर्टिकल 11 केवी व एलटी लाइन सुरेंद्र गौतम ने बताया कि आपूर्ति सामान्य है। तेज हवा के कारण कुछ स्थानों पर समस्या आई थी। इसे समय रहते दूर कर आपूर्ति सामान्य कर दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed