{"_id":"ac42250e22b28681d1effbc9315d0185","slug":"the-violence-on-the-road-between-bareilly-college-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बीच सड़क पर बरेली कॉलेज के छात्रों का उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच सड़क पर बरेली कॉलेज के छात्रों का उत्पात
बरेली
Updated Sun, 27 Dec 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मामूली बात पर बरेली कॉलेज के छात्रगुटों की लड़ाई शनिवार को परिसर से होकर सड़क पर आ गई। छात्र के दो गुट थोड़े थोड़े अंतराल में तीन बार भिड़े। कालेज सामने विकास भवन रोड पर छात्रों के दो गुटों ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़कर पीटा। ईंटें-पत्थर चलने पर कई छात्र घायल हो गए। एक छात्र को इतनी बुरी तरह से पीटा कि कान का पर्दा फट गया। राहगीर सहम गए और कुछ लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर ली। इस घटनाक्रम क्रम के बाद समाजवादी छात्रों ने परिसर में भी खूब हंगामा किया और कालेज बंद करा दिया। पिछले शनिवार क्रि केट की गेंद लगने को लेकर हुए विवाद के कारण यह सब हुआ।
घटनाक्रम दोपहर डेढ़ बजे के करीब शुरू हुआ। विपिन थापा गुट के छात्रों ने पहले मानसिक अस्पताल के सामने समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ता मदनेश यादव गुट के एक छात्र को दौड़ाया। जब वह बाइक से गिर गया तो उसे जमकर पीटा। वह अपने आपको बचाकर भागा तो चारों तरफ से ईंटें पत्थर चलने लगे। इसमें छात्र राकेश को चोट आ गई। बचकर भागने वाले छात्र मदनेश को विपिन सिंह थापा ने कान पर जोर से किक मारी तो खून निकलने लगा। खून से लथपथ मदनेश बरेली कॉलेज के गेट के अंदर बेेहोश होकर गिर गया। इसके बाद आसपास खड़े छात्र दौड़कर उसे अस्पताल ले गए। इसके बाद भी ईंट-पत्थर चलते थे। उस दौरान महेंद्र यादव ने 100 नंबर पर फोन लगाकर पुलिस को सूचना देने का प्रयास किया, लेकिन फोन लगा ही नहीं। इसके बाद एसएसपी को फोन किया, तब जाकर पुलिस पहुंची। तब तक गेट पर लोगों की भीड़ जमा हो चुकी थी। दुकानदार और चराहगीर ईंट-पत्थर और मारपीट देखकर सहम गए। पुलिस पूछताछ कर रही थी इसी बीच दूसरा गुट हॉस्टल से लकड़ी के हत्थे लेकर निकल आया। उन्होंने पुलिस के सामने हत्थों से दूसरे गुट के छात्रों को पीटा। उन लड़कों को बचाने में पुलिस को पसीने छूट गए। पुलिस किसी को रोक नहीं पा रही थी। किसी तरह पुलिस ने भीड़ को हटाया और छात्रों को वहां से जाने के लिए कहा। जब सारा मामला शांत हो गया तब चीफ प्रॉक्टर मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी पूछताछ की और कॉलेज में राउंड लेने लगे।
इसके 15 मिनट बाद फिर लाइब्रेरी के सामने दोनों गुट आपस में भिड़ गए। चीफ प्रॉक्टर ने उन्हें भी शांत कराकर भगा दिया। शाम चार बजे बरेली कॉलेज के स्वीमिंग पुल वाले गेट के पास रेस्टोरेंट में जाकर दोनों गुट फिर भिड़ गए। वहां पर भी एक छात्र को जमकर पीटा, इससे उसका सिर फट गया। वहां पर खड़े पीएसी के जवानों ने उसे किसी तरह से रोककर अस्पताल पहुंचाया। दिनभर चली इस मारपीट में कई छात्र घायल हो गए। मानसिक अस्पताल रोड के दुकानदारों ने कई छात्रों ने अपनी दुकान में बंद कर बचाया। शाम को प्राचार्य डॉ. आरबी सिंह और चीफ प्रॉक्टर डॉ. अजय सिंह छात्र का हालचाल लेने अस्पताल भी गए।
विज्ञापन
कॉलेज बंद कराया,प्राचार्य की मेज पर चढ़ गए
बरेली। बरेली कॉलेज में मारपीट के बाद समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज बंद करा दिया। हंगाम करते हुए लाइब्रेरी और सभी विभाग बंद कराने बाद प्राचार्य कार्यालय में खूब हंगामा किया। प्रदर्शनकतारी प्राचार्य के सामने मेज पर चढ़कर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। चीफ प्रॉक्टर डॉ. अजय शर्मा ने बड़ी मुश्किल से उन्हें मेज से नीचे उतारा। इसके बाद प्राचार्य ने एफआईआर के लिए तहरीर थाने भेज दी।