{"_id":"6739191a443d8d37050ce8d4","slug":"the-victim-accused-the-rape-accused-of-not-taking-action-bareilly-news-c-4-1-bly1039-522601-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पीड़िता ने लगाया दुष्कर्म के आरोपियों पर कार्रवाई न करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पीड़िता ने लगाया दुष्कर्म के आरोपियों पर कार्रवाई न करने का आरोप
विज्ञापन
शीशगढ़। दुष्कर्म पीड़िता ने मामला दर्ज होने के पांच माह बीतने के बाद भी दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पहले फोन पर और अब गुंडे भेजकर पीड़िता और उसके पिता को धमका रहे हैं। पीड़िता भविष्य में अनहोनी की आशंका जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी, आईजी, एडीजी व राज्य महिला आयोग से गुहार लगा चुकी है।
पीड़िता के अनुसार 30 मई को शीशगढ़ थाने में दहेज उत्पीड़न, सामूहिक दुष्कर्म सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कराया गया था। मामला दर्ज हुए पांच माह बीत चुके, लेकिन अब तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। उधर, आरोपी पहले फोन पर और अब गुंडे भेजकर धमकी दे रहे हैं।
पुलिस ने आरोप को बताया निराधार
जांच अधिकारी इंस्पेक्टर राधेश्याम का कहना है कि पीड़िता द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार है। जांच पूरी तरह से निष्पक्ष तरीके से चल रही है। पुलिस ने पीड़िता से 2018 में हुए निकाहनामा के गवाहों की जानकारी मांगी थी, लेकिन वह कोई भी जानकारी नहीं दे पाई। अगर उन्हें जांच पर भरोसा नहीं है तो वह किसी और अपराध शाखा एवं किसी अन्य थाने से जांच कराने के लिए पूर्ण रूप से स्वतंत्र है। संवाद