फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The vending zone has become an illegal parking area for vehicles, and an illegal market is being set up in front of the showroom.

Bareilly News: वेंडिंग जोन बना वाहनों का अवैध अड्डा शोरूम के सामने लग रहा अवैध बाजार

Tue, 16 Dec 2025 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 16 Dec 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
The vending zone has become an illegal parking area for vehicles, and an illegal market is being set up in front of the showroom.
बरेली। शहर के प्रमुख बाजार अतिक्रमण की जद में हैं। शोरूम के आगे फड़ वालों का कब्जा है। कई जगह सड़कों पर अवैध बाजार सज रहे हैं। इससे जहां शोरूम वालों का कारोबार प्रभावित हो रहा है, वहीं व्यस्ततम बाजारों में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। फड़ वालों के लिए बनाए गए वेंडिंग जोन में वाहनों के अवैध अड्डे संचालित हो रहे हैं। नगर निगम, जिला प्रशासन और यातायात पुलिस की अनदेखी का खामियाजा पूरा शहर भुगत रहा है। सोमवार को शहर के प्रमुख मार्गों की पड़ताल में यह हकीकत सामने आई।
विज्ञापन

हिंद टाकीज के पास कब्जों की भरमार
पटेल चौक से चौकी चौराहा जाने वाली रोड पर जगह-जगह अतिक्रमण है। यह शहर की व्यस्ततम सड़कों में शुमार है। दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है। इसी रोड के किनारे शहर के बड़े व प्रतिष्ठित शोरूम भी हैं। इन्हीं शोरूम के बाहर जैकेट का अवैध बाजार सज रहा है। महीने में लाखों रुपये का टैक्स देने वाले व्यापारी इन अतिक्रमण से परेशान हैं। कहते हैं कि शिकायत के बाद एक-दो दिन बाजार हटवा दिया जाता है। फिर वही स्थिति हो जाती है।
विज्ञापन

सर्किट हाउस रोड पर सज रहा कंबल का बाजार
शहर की सबसे वीआईपी सर्किट हाउस रोड के किनारे कंबल का अवैध बाजार सज रहा है। दिनभर इस रोड से अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन कोई ध्यान नहीं देता। अधिकारियों की इस अनदेखी से यहां अवैध बाजार फल-फूल रहा है। बीते दिनों जब मुख्यमंत्री शहर आए थे तो दो दिन के लिए कंबल का बाजार हटवा दिया गया था। अब फिर उसी जगह बाजार सजने लगा है। जिम्मेदारों को इसकी सुध लेने की फुर्सत नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेंडिंग जोन में बाइक बाजार और अवैध स्टैंड
रेहड़ी-पटरी वालों को नियोजित करने के लिए चौपुला पुल के नीचे बने नगर निगम के वेंडिंग जोन ने बाइक बाजार का स्वरूप ले लिया है। यहां पुरानी बाइकों की खरीद-फरोख्त करने वालों ने डेरा जमा लिया है। दिनभर यहां वाहनों का जमावड़ा रहता है। पुल के नीचे टैक्सी स्टैंड बना हुआ है। यहां से बदायूं के लिए चालक सवारियां भरते हैं। शाम ढलते ही यह जगह निजी बसों के अड्डे के रूप में तब्दील हो जाती है। देर रात तक यहां बस वाले सवारियां भरते हैं।
वेंडिंग जोन के आसपास अतिक्रमण, लगता है जाम
सेटेलाइट पर बनाए गए वेंडिंग जोन में अधिकृत से ज्यादा अनधिकृत ठेले लग रहे हैं। वेंडिंग जोन के आसपास अतिक्रमण का बोलबाला है। इसकी वजह से यहां दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। सेटेलाइट चौराहे से पीलीभीत की ओर जाने वाली सड़क पर पर ठेले वाले ने कब्जा कर रखा है। हालत यह है कि उन्होंने आधी सड़क घेर ली है। सामने ही पुलिस चौकी है। इसके बावजूद अतिक्रमण पर नकेल नहीं कस पा रही है। नगर निगम भी इस ओर ध्यान नहीं देता।
वर्जन
अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। हिंद टॉकीज व सर्किट हाउस वाली सड़क को दोबारा दिखवाया जाएगा। चौपुला वाले वेंडिंग जोन में कुछ विवाद है। सेटेलाइट वेंडिंग जोन में दुकानों को सही जगह लगवाया जाएगा। - संजीव मौर्य, नगर आयुक्त

---
अभियान चलाकर हटाया अतिक्रमण
फोटो
रिठौरा। पूर्व प्रधानाचार्य की पुत्रवधू नीलम वर्मा की हादसे में मौत के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने सोमवार को बरेली-पीलीभीत हाईवे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। बुलडोजर से अवैध कब्जे ध्वस्त किए गए। इस दौरान टीम को विरोध का सामना भी करना पड़ा। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन पर पूर्व सूचना दिए बिना कार्रवाई करने का आरोप लगाया। हालांकि, नगर पंचायत प्रशासन का दावा है कि रविवार को मुनादी कराकर लोगों से खुद ही अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया। जिन्होंने खुद सामान नहीं समेटा, वहां बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान मजिस्ट्रेट विदित यादव, अधिशासी अधिकारी अंकित कुमार गंगवार, थानाध्यक्ष प्रवीण सोलंकी, चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed