फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The Urs of Shahdana Wali begins with the flag-cutting ceremony.

Bareilly News: परचम कुशाई की रस्म से शाहदाना वली के उर्स का आगाज

Thu, 25 Sep 2025 04:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 25 Sep 2025 04:43 AM IST
विज्ञापन
The Urs of Shahdana Wali begins with the flag-cutting ceremony.
बरेली। कुतुब-ए-बरेली सरकार शाहदाना वली के सात दिवसीय उर्स का आगाज बुधवार को परचम कुशाई की रस्म के साथ हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंदों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन

परचम कुशाई की रस्म दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा कादरी ने अदा की। इसके बाद मुल्क की खुशहाली के लिए दुआ की। इससे पहले मलूकपुर लाल मस्जिद स्थित हाजी अजहर बेग के निवास से जुलूस-ए-परचम निकाला गया, जो अहसन मियां की सरपरस्ती में रवाना हुआ। जुलूस मलूकपुर से दरगाह आला हजरत पर सलामी देने के बाद बिहारीपुर ढाल से दरगाह शाहदाना वली पर पहुंचा।
विज्ञापन

जुलूस से पहले मलूकपुर पर महफिल सजाई गई। इसका आगाज तिलावत-ए- कुरान से हुई। हाजी गुलाम सुब्हानी व चंदा मियां ने मिलाद ए पाक पढ़ी। यहां दरगाह शाहदाना वली के मुतावल्ली अब्दुल वाजिद खान नूरी ने कहा कि सरकार शाहदाना वली का दर कौमी एकता का प्रतीक है यहां से मुसलमान ही नही बल्कि हिन्दू भाई भी फैज हासिल कर रहे है। जुलूस आयोजक हाजी अजहर बेग ने मुफ्ती अहसन मियां, अब्दुल वाजिद खान नूरी, दरगाह आला हजरत से जुड़े नासिर कुरैशी, मौलाना जाहिद रजा, मुजाहिद रजा कादरी, शाहिद खान नूरी, औरंगजेब नूरी, ताहिर अल्वी, सैयद शाबान अली, आदि की दस्तारबंदी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अंजुमन आशिकाने साबिर पाक की ओर से जुलूस का परचम सैयद चमन अली लेकर चले। जुलूस की व्यवस्था अनवर बेग, फैजान बेग, इशरत नूरी, काशिफ सुब्हानी, सैयद माजिद अली, आरिफ रजा, सबलू अल्वी, जफर बेग, अल्ताफ रजा, आशमीर रजा, नईम नूरी, सैयद एजाज आदि लोगों ने संभाली। रात 10 बजे नातिया मुशायरा शुरू हुआ, जिसकी सदारत सूफी रिजवान रजा खां ने की। इसमें शायर असरार नसीमी, अमन तिलियापुरी, दुलारे फारूकी, बिलाल राज, नजर बरेलवी, सलमान आरिफ, हयात बरेलवी, रईस विधौलवी, शराफत शेरी, मोहम्मद अली अल्वी, अतहर बरेलवी ने कलाम पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed