{"_id":"6a626ca1465f484b32045a7a","slug":"the-university-will-develop-a-miyawaki-forest-at-the-swarnajayanti-gate-bareilly-news-c-4-bly1015-931597-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्वर्णजयंती द्वार पर विवि विकसित करेगा मियावाकी वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्वर्णजयंती द्वार पर विवि विकसित करेगा मियावाकी वन
Fri, 24 Jul 2026 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में 24वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार स्वर्ण जयंती द्वार की साज-सज्जा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी कड़ी में विश्वविद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मीडिया सेल के अनुसार, स्वर्ण जयंती द्वार मार्ग के बायीं ओर काफी जगह साफ की गई है। इस स्थान पर मियावाकी तकनीक का उपयोग कर करीब सौ पौधे रापे जाएंगे। इन पौधों से एक सघन वन क्षेत्र तैयार किया जाएगा। पौधों के चयन में विविधता रखी गई है। मधु मालती, अमरूद और सहजन जैसी प्रजातियां लगाई जाएंगी, ताकि आगे बढ़ते हुए पौधे अपनी लंबाई के अनुसार नजर आएं। यह पहल परिसर के सौंदर्य को बढ़ाएगी और पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक होगी। दीक्षांत समारोह से पहले यह वन क्षेत्र तैयार हो जाएगा।
विकसित की जा रही पुष्प वाटिका
दीक्षांत समारोह के लिए केवल वन क्षेत्र ही नहीं, बल्कि सुंदरीकरण पर भी ध्यान दिया जा रहा है। विवेकानंद की मूर्ति के आसपास बची हुई जगह पर पुष्प वाटिका तैयार की जाएगी। इन सभी तैयारियों का उद्देश्य दीक्षांत समारोह को भव्य और यादगार बनाना है। विश्वविद्यालय प्रशासन इन कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
प्रशासनिक भवन की चार साल बाद हो रही मरम्मत
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रशासानिक भवन की मरम्मत चार साल पहले हुई थी। इसके बाद सीलन से दीवारों खराब होने लगी थीं। अब दीक्षांत समारोह के चलते प्रशासनिक भवन का रंग-रोगन शुरू हो चुका है। मीडिया सेल के अनुसार पिछले दीक्षांत समारोह में मुख्य इमारतों का रंग रोगन हुआ, लेकिन कई छूट गई थीं। इस बार उनकी रंगाई-पुताई कराई जा रही है।