फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The truck crushed the student of fifth returning by giving food to his father

ट्रक ने पिता को खाना देकर लौटते पांचवीं के छात्र को कुचला

Wed, 25 Nov 2020 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
The truck crushed the student of fifth returning by giving food to his father
दीपांशु (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बुखारा रोड पर हुआ हादसा, पुलिस ने खाद भरा ट्रक पकड़ा

विज्ञापन
बरेली। मानपुर चिकटिया निवासी पांचवीं कक्षा के छात्र को बुखारा रोड पर ट्रक ने कुचल दिया। इससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने पिता को सेलर पर खाना देकर घर लौट रहा था। पुलिस ने खाद भरा ट्रक कब्जे में ले लिया।

गांव निवासी लीलाधर ने बताया कि वह सेलर पर काम करते हैं। उनका 12 साल का बेटा दीपांशु गांव के ही सरकारी स्कूल में पांचवीं की छात्र है। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर दीपांशु घर से खाना लेकर उनके पास आया था। कुछ देर सेलर पर रुककर वह चला गया। रास्ते में खाद भरे ट्रक ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर ने ट्रक लेकर भागने की कोशिश की पर स्थानीय लोगों ने बभिया चौकी पुलिस को सूचना देकर उसे पकड़वा दिया। पुलिस ट्रक को चौकी ले गई वहीं आरोपी ड्राइवर को कैंट थाने भेज दिया गया। छात्र का पोस्टमार्टम कराया गया। दीपांशु चार भाई बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed