{"_id":"5897494d4f1c1b953fe829f4","slug":"the-trap-set-for-election-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के लिए सुरक्षा का चक्रव्यूह तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के लिए सुरक्षा का चक्रव्यूह तैयार
बरेली।
Updated Mon, 06 Feb 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में विधानसभा चुनाव को मतदान कराने के लिए सुरक्षा का खाका तैयार हो गया है। पैरामिलिट्री फोर्स के जवान, प्रांतीय सशस्त्र बल और नागरिक पुलिस के 26,649 जवानमतदान कराएंगे। हर मतदान केंद्र पैरा मिलिट्री फोर्स के चार जवानों की निगरानी में रहेगा। नागरिक पुलिस के जवान मतदान केंद्र के बाहर ड्यूटी करेंगे। होमगार्ड मतदाताओं की लाइन लगवाने का काम करेंगे। पांच विधानसभाओं में ड्यूटी लगा भी दी गई है। बाकी विधानसभाओं में भी ड्यूटी लगाई जा रही है।
97 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स आएगी
आईटीबीपी-22 कंपनी, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल-10 कंपनी, बीएसएफ-12 कंपनी, सीआरपीएफ-18 कंपनी, एसएसबी-6 कंपनी, आरपीएफ-6 कंपनी, हिमांचल प्रदेश राज्य सशस्त्र बल-5 कंपनी, हरियाणा प्रदेश राज्य सशस्त्र बल-8 कंपनी, पंजाब प्रदेश राज्य सशस्त्र बल-8 कंपनी और उत्तर प्रदेश राज्य सशस्त्र बल-2 कंपनी फोर्स विधानसभा चुनाव कराने आ रहे हैं।
जिले के मतदान केंद्र-1924
जिले से मतदेय स्थल-3239
सेंट फ्रांसिस स्कूल सबसे बड़ा मतदान केंद्र
शहर में डीडीपुरम रोड पर सेंट फ्रांसिस स्कूल सबसे बड़ा मतदान केंद्र हैं। यहां 22 बूथ बनाए गए हैं। हजियापुर समेत कई इलाकों के लोग इसी विद्यालय में मतदान करते हैं। सुरक्षा के लिहाज से सबसे ज्यादा फोर्स इसी मतदान केंद्र में रहेगी। अंदर की व्यवस्था देखने के लिए चार पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों के अलावा बाहर 6 उप निरीक्षक, 22 सिपाही और 44 होमगार्ड लगाए गए हैं। मतदान केंद्रों को एन प्लस वन से लेकर एन प्लस सिक्स तक बांटा गया है। सबसे छोटे मतदान केंद्रों पर दो सिपाही और दो होमगार्डों की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
बर्नेविल मतदान केंद्रों के गांव में रहेगी पिकेट
-जिन गांव में बर्नेविल मतदान केंद्र हैं। वहां पैरा मिलिट्री फोर्स का मानक अन्य मतदान केंद्रों की तरह ही रहेगा। वहां एक्ट्रा फोर्स के तौर पर पिकेट लगाई जाएगी। पिकेट गांव में भ्रमण करती रहेगी। ताकि कोई ग्रामीण दबंगई दिखाकर किसी को वोटिंग करने से रोक न पाए। अपने चहेतों के पक्ष में मतदान न करा ले। ऐसी किसी भी हरकत करते पकड़े जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर दी जाएगी।
352 बूथों की आनलाइन निगरानी होगी
-चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले के दस फीसदी बूथों की आनलाइन निगरानी किए जाने का इंतजाम हुआ है। एक केंद्रीय कर्मचारी को हर मतदान केंद्र पर स्टेटिक आर्ब्जवर बनाकर उससे कैमरे लगाकर आन लाइन निगरानी कराई जाएगी। आयोग किसी भी मतदान केंद्र की हालत का लखनऊ और दिल्ली में बैठकर जायजा ले सकता है। इसके अलावा माईक्रो आर्ब्जवर भी मतदान केंद्रों की निगरानी रहेगी।