फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The transformer installed under the Saubhagya scheme became a misfortune.

Bareilly News: दुर्भाग्य बन गया सौभग्य योजना में लगा ट्रांसफार्मर

Sun, 03 May 2026 03:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 03 May 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
The transformer installed under the Saubhagya scheme became a misfortune.
सूदनपुर गांव में बिजली आपूर्ति अलीगंज उपकेंद्र के सूदनपुर ग्रामीण फीडर से होती है। यह उपकेंद्र विद्युत वितरण खंड आंवला के तहत आता है। ओवरलोडिंग की समस्या को दूर करने के लिए गांव से पश्चिम की ओर करीब 150 मीटर दूर मोबाइल टॉवर के पास सौभाग्य योजना के तहत लगाया गया 25 किलोवाट का ट्रांसफार्मर दो परिवारों के दुर्भाग्य में बदल गया। अब विद्युत सुरक्षा आयोग हादसे के कारणों की जांच करेगा।
विज्ञापन

गांव के राम किशन, गजेंद्र, अरविंद ने बताया कि ट्रांसफार्मर पर अक्सर फॉल्ट होते थे। कुंवरपाल के भाई छोटे लाल ने बताया कि कई बार अलीगंज उपकेंद्र पर इसकी शिकायत की गई थी, लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। एक बार फॉल्ट होने पर कई-कई दिन तक आपूर्ति ठप रहती है।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि प्राथमिक जांच में किसी कर्मचारी या अधिकारी की लापरवाही सामने नहीं आई है। अधीक्षण अभियंता ग्रामीण ज्ञानेंद्र सिंह और अधिशासी अभियंता आंवला की तकनीकी जांच में सामने आया है कि 11 केवी लाइन और एलटी लाइन के टॉप पैनल के बीच अचानक एक चिड़िया के संपर्क में आने से फॉल्ट हुआ। ट्रांसफार्मर के पास चिड़िया मृत पाई गई है। इस कारण एचटी लाइन जंपर की ओर से टूटकर एलटी लाइन और न्यूट्रल के संपर्क में आ गई। इससे न्यूट्रल लाइन में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया और यही हादसे का कारण बना।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिम्मेदार बेखबर, डीएम ने मुख्य अभियंता को दी हादसे की जानकारी
सूदनपुर में करंट से दो लोगों की मौत और महिला के झुलसने के बारे में विद्युत निगम के जिम्मेदारों को खबर तक नहीं लगी। सूदनपुर ग्रामीण फीडर सुबह सात बजे ब्रेक डाउन में आने के बाद भी अलीगंज उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों ने इसका कारण जानने की कोशिश नहीं की। हादसे के बारे में जब डीएम अविनाश सिंह को सूचना मिली तो उन्होंने इस बारे में मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश को बताया। मुख्य अभियंता ने आंवला और अलीगंज से इस बारे में जानकारी मांगी तो वे कुछ नहीं बता सके। ऐसे में मुख्य अभियंता ने अधीक्षण अभियंता के साथ खुद ही सूदनपुर गांव का रुख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed