फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The trains will run with biodiesel NER

बायो डीजल से भी चलेंगी एनईआर की ट्रेनें

Thu, 26 May 2016 02:26 AM IST
ब्ययूराो अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो अमर उजाला बरेली। Updated Thu, 26 May 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
 पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल की ट्रेनें अब बायो डीजल से भी चलेंगी। डीजल की समस्या के समाधान और पर्यावरण प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए कदम उठाते हुए डीजल शेड में मंडल की पहली बायोडीजल इकाई स्थापित हो गई है। इसके जरिए फिलहाल ट्रेनों को पांच फीसदी बायो-डीजल मिलाकर ईंधन उपलब्ध कराया जाएगा। शेड के लोको संख्या 40295 से बायो डीजल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को बायो-डीजल इकाई की विधिवत शुरुआत रेलवे बोर्ड के मेेकेनिकल मेंबर हेमंत कुमार ने की। उन्होंने इस प्रयास की सराहना करते हुए इस मौके पर डीजल शेड का निरीक्षण भी किया। मुख्य यांत्रिक इंजीनियर एके सिंह ने कहा कि बायो-डीजल इकाई स्थापित करके डीजल शेड इज्जतनगर ने पर्यावरण जागरूकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पूरा किया है। उन्होंने बताया कि डीजल शेड इज्जतनगर आईएसओ 14001:2004 इनवायरमेंट सिस्टम और ओएचएसएएस प्रमाणित इकाई है। यहां पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण के लिए सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर गौरव कुमार सिंह, जावेद अहमद, एमएन दुबे, मंडल यांत्रिक इंजीनियर चंद्रभान और सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर राहुल मिश्र समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इंसेट...
26 से रेलवे मनाएगा हम सफर सप्ताह
बरेली। केंद्र की मोदी सरकार के दो साल 25 मई को पूरे होने पर रेल मंत्रालय 26 मई से एक जून के बीच हमसफर सप्ताह का आयोजन कर रहा है। इसी कड़ी में पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल में इस दौरान हर दिन कई आयोजन होंगे। 26 मई को स्वच्छता दिवस मनाकर सभी स्टेशनों और गाड़ियों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 27 मई सत्कार दिवस के रूप में मनाते हुए स्टेशनों पर खानपान का पर्याप्त बंदोबस्त कराया जाएगा। 28 को सेवा दिवस मनाया जाएगा। 29 को सतर्कता दिवस, 30 को सामंजस्य दिवस, 31 को संयोजन दिवस और एक जून को संचार दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान रेलवे के अफसर निरीक्षण करके व्यवस्थाएं कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed