{"_id":"6a99c0d37797a3629909c3d4","slug":"the-tradition-of-krishna-leela-has-been-alive-in-subhash-nagar-for-22-years-bareilly-news-c-4-bly1015-959576-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सुभाषनगर में 22 वर्षों से जीवंत है कृष्ण लीला की परंपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सुभाषनगर में 22 वर्षों से जीवंत है कृष्ण लीला की परंपरा
Fri, 04 Sep 2026 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सुभाषनगर में 22 वर्षों से श्री कृष्ण लीला का अनवरत आयोजन स्थानीय संस्कृति और आपसी सहयोग की मिसाल पेश कर रहा है। श्री हरे राम ग्वाल बाल भगवती सेवा समिति के बैनर तले आयोजित होने वाले इस धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठान की नींव वर्ष 2004 में डॉ. जितेंद्र कुमार शर्मा ने रखी थी।
शुरुआती दिनों में धनाभाव के चलते मंदिर में सुंदरकांड के दौरान इस्तेमाल होने वाले कपड़ों से ही मंच का पर्दा तैयार किया गया था। धीरे-धीरे मोहल्ले के बच्चों व युवाओं के सामूहिक प्रयासों से यह आयोजन एक भव्य होता चला गया। आज संस्था की ओर से निर्मित आधुनिक ऑडिटोरियम में हर साल एक सप्ताह तक स्थानीय कलाकारों द्वारा श्री कृष्ण लीला का मंचन किया जाता है।
इसमें डॉ. जितेंद्र कुमार शर्मा द्वारा रचित श्री कृष्ण लीला चरित्रम के संवादों पर स्थानीय महिलाओं, पुरुषों और बाल कलाकारों के साथ देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकार भी भावपूर्ण प्रस्तुतियां देते हैं। तमिलनाडु के इंजीनियर वरुण शर्मा, नोएडा से डॉ. यशवर्धन शर्मा, काजल सक्सेना, यश ठाकुर और बदायूं से आए कलाकारों सहित डेढ़ वर्षीय बाल कलाकार आर्यवर्धन शर्मा, नेहा राठौर, कमल सक्सेना, आयुषी, अनीशा, मनीषा, तेजपाल दिवाकर आदि अपनी कला का जौहर दिखाते हैं। इसमें से कई बच्चे स्कूल से आने के बाद रिहर्सल करते हैं और शाम को मंच पर अपना अभिनय दिखाते हैं।