{"_id":"6ae65f227f6eb5dd6108059c","slug":"the-timetable-for-the-izzatnagar-gorakhpur-express-will-change-starting-today-bareilly-news-c-4-bly1015-999749-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आज से बदल जाएगी इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस की समय सारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आज से बदल जाएगी इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस की समय सारिणी
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस की समय सारिणी रविवार से बदल जाएगी। नए शेड्यूल के मुताबिक इस ट्रेन से यात्रा का समय एक घंटे तक घट जाएगा।
इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने बताया कि वर्तमान में 15010 इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस प्रतिदिन इज्जतनगर से दोपहर 3:40 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह सात बजे गोरखपुर पहुंचती है। 15009 गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस रात 10:15 बजे गोरखपुर से चलने के बाद अगले दिन दोपहर 1:05 बजे इज्जतनगर आती है। नई समय सारिणी के अनुसार इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस इज्जतनगर से शाम पांच बजे चलने के बाद 5:20 बजे भोजीपुरा आएगी। 6:05 बजे पीलीभीत, 7:22 बजे पूरनपुर, 8:10 बजे मैलानी, 8:30 बजे गोला गोकर्णनाथ, रात नौ बजे लखीमपुर और अगले दिन सुबह सात बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस गोरखपुर से रात नौ बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 7:20 बजे लखीमपुर, 7:48 बजे गोला गोकर्णनाथ, 8:45 बजे मैलानी, 9:43 बजे पूरनपुर, सुबह 10:43 बजे पीलीभीत, 11:17 बजे भोजीपुरा और 11:35 बजे इज्जतनगर आएगी। संवाद