फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The thumbs of both the hands of the worker were cut in the factory

Bareilly News: फैक्टरी में मजदूर के दोनों हाथ के अंगूठे कटे

Mon, 15 Sep 2025 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
The thumbs of both the hands of the worker were cut in the factory
फरीदपुर। क्षेत्र के केसरपुर स्थित एक फैक्टरी में काम कर रहे मजदूर के मशीन से दोनों हाथ के अंगूठे कट गए। उसका भोजीपुरा के अस्पताल में इलाज चल रहा है। मजदूर ने फैक्टरी मालिक पर आरोप लगाते हुए रविवार को पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मालिक ने पूरा इलाज नहीं कराया और उसकी अस्पताल से जबरन छुट्टी करा दी है।
विज्ञापन


कानपुर देहात के थाना भोगनीपुर के इंद्रा नगर पुखराया निवासी शीवू कुमार ने फरीदपुर थाने में पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह केसरपुर के एक फैक्टरी में मशीन पर काम करता है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे वह फैक्टरी में मशीन चला रहा था। तभी मशीन खराब हो गया और उसके दोनों हाथों के अंगूठे कट गए। अस्पताल में इलाज के बाद मालिक ने उसका अस्पताल से आधे इलाज के बाद ही छुट्टी करा दी। अब फैक्टरी मालिक ने इलाज कराने से मना कर दिया है। थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed