फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The thread of affection tied around the wrist

Bareilly News: कलाई पर बांधा स्नेह का धागा

Sat, 29 Aug 2026 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 29 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
The thread of affection tied around the wrist
बरेली। जनपदभर में भाई-बहन के अटूट स्नेह का त्योहार रक्षाबंधन शुक्रवार को मनाया गया। बहनों ने भाई की कलाई पर स्नेह का धागा बांधकर मुंह मीठा कराया। उनकी दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार दिए। उन्होंने रक्षा के वादे के साथ सम्मान और बराबरी का वादा भी किया। हालांकि भीड़ के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। कई स्थानों पर समय-समय पर 20-30 मिनट तक जाम लगता रहा।
विज्ञापन

मीरगंज/दुनका/शाही। मीरगंज, दुनका, शाही समेत कस्बों-गांवों के बाजारों में खरीदारी के लिए शाम तक भीड़ रही। इस बीच ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने मनमाना किराया वसूला। प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस तैनात रही। शाही के बस स्टैंड तिराहा, मिर्जापुर चौराहा आदि स्थानों पर खूब चहल-पहल रही। राखी बांधने पर मिशन शक्ति टीम ने बच्चियों से संवाद कर उनको सुरक्षा, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

जगह-जगह हुए विभिन्न आयोजन
आंवला/बिशारतगंज/भमोरा/सिरौली। आंवला के सरस्वती विद्या मंदिर में आरएसएस स्वयंसेवकों ने रक्षाबंधन मनाया। उन्होंने एक-दूसरे को रक्षासूत्र बांधा। मोहल्ला विलायत गंज में मेले का आयोजन हुआ। नगरिया सतन स्थित पशुधन मंत्री के आवास पर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने धर्मपाल सिंह को राखियां बांधीं। मनौना धाम महंत ओमेंद्र सिंह चौहान ने ई-रिक्शा चलवाकर कस्बे की बहनों को फ्री सेवा दी। बिशारतगंज, अलीगंज आदि में भी त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। भमोरा में बरेली-बदायूं मार्ग स्थित प्राचीन बझहा नदी के किनारे भुजरियों का मेला आयोजित किया गया। महिलाओं ने नदी में भुजरियां विसर्जित कर अच्छी फसल और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। भुजरियों को अच्छी फसल का प्रतीक माना जाता है। यह जितनी हरी-भरी होंगी, वैसी ही फसल की उम्मीद होती है। मेले में भमोरा, खेड़ा, साकरपुर, नगला, देवीपुर आदि गांवों से कई महिलाएं पहुंचीं। झूले, खेल-तमाशे, खान-पान का आनंद लिया। प्रदेश कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने गांव लीलौर स्थित प्राचीन तपेश्वरनाथ धाम पर आयोजित मेले का उद्घाटन किया। समर्थकों के साथ नौका विहार किया। इस दौरान अवनीश मौर्य, यशु गुप्ता, रामपाल मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



नवाबगंज/क्योलड़िया/कुंडरा कोठी/सेंथल/भड़सर। कस्बे और गांवों में राखी बांधकर बहनों ने भाइयों को आशीर्वाद दिया। उन बहनों को डग्गामार वाहन के चालकों से जूझना पड़ा। रक्षाबंधन पर सवारियों से कुछ चालकों ने दोगुना किराया वसूला। कई बहनों ने लड्डू गोपाल को राखी बांधी। आरएसएस के स्वयंसेवकों ने शाखा पर राखी बांधकर त्योहार मनाया। बहेड़ी, शेरगढ़, भुता, भोजीपुरा आदि में भी रक्षाबंधन की खुशी बिखरी रही। हालांकि भीड़ के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed