{"_id":"a9846dca65a857257e6cfb47b7894a75","slug":"the-thief-took-on-lives-risked-mayadevi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान पर खेलकर चोर से भिड़ गईं मायादेवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान पर खेलकर चोर से भिड़ गईं मायादेवी
बरेली
Updated Sun, 27 Dec 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। थाना इज्जतनगर इलाके के आकांक्षा एन्क्लेव (मुंशीनगर) में बुजुर्ग महिला मायादेवी की बहादुरी के कारण चोरों को भागना पड़ा। सुबह टहलने निकली मायादेवी को एक बंद पड़े मकान से आहट आई तो उन्होंने आवाज दी। इसी दौरान चीता मोबाइल से गश्त करते दो सिपाही भी वहां पहुंच गए तभी दो चोर मकान से कूदकर भागने लगे। इस पर उन्होंने एक चोर के सिर पर छड़ी मार दी। इसके बाद वहीं मौजूद सिपाहियों पर फायरिंग करते हुए भाग गए। सिर में गंभीर चोट लगने से मायादेवी खून से लथपथ होकर वहीं गिर गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आकांक्षा एन्क्लेव (मुंशीनगर) फेस टू निवासी रामेश्वर सिंह का बेटा नितिन सेना में नौकरी करता है और इन दिनों राजस्थान में तैनात है। शुक्रवार रात रामेश्वर और उनकी मां मायादेवी (60) घर में थे। उनके सामने ही सेना के कैप्टन एके पांडेय का मकान है। वह कभी-कभार ही आते हैं, इसलिए मकान ज्यादातर बंद ही रहता है। इस मकान में दो बार चोरी भी हो चुकी है। शनिवार सुबह मायादेवी टहलने के लिए निकलीं तो कैप्टन के घर से आहट सुनाई दी तो उन्होंने चहारदीवारी के पास जाकर आवाज दी। इसी बीच चीता मोबाइल से दो सिपाही भी वहां पहुंच गए। कुछ ही क्षण में दो बदमाश चहारदीवारी से कूदकर भागने लगे। मायादेवी उनमें से एक के सिर पर छड़ी मार दी। गुस्साए बदमाश ने मायादेवी के सिर पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। इस पर चीता मोबाइल के सिपाहियों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो वे फायर करते हुए भाग गए। घटना की सूचना पर एसओ की अगुवाई में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन यहां से परिवारवाले उन्हें मिलिट्री हॉस्पिटल ले गए। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है, लेकिन पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। फौजी के पड़ोस के घर का ताला तोड़कर भी चोरों ने सेंध लगाने की कोशिश की। घटना से मायादेवी के पड़ोसी शाहजहांपुर में तैनात मार्केटिंग इंस्पेक्टर आरडी सिंह और सुंदरम के परिवार दहशत में हैं। एसओ सतेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से बड़ी घटना होने से बच गई। चोरों का पता लगाकर पकड़ने की कोशिश की जा रही है।