{"_id":"664fdb1fc0a1752d7c0411c4","slug":"the-temperature-will-remain-stable-for-two-days-then-the-mercury-will-reach-42-degrees-bareilly-news-c-4-bly1015-407257-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो दिन स्थिर रहेगा तापमान, फिर 42 डिग्री पहुंचेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो दिन स्थिर रहेगा तापमान, फिर 42 डिग्री पहुंचेगा पारा
विज्ञापन
बरेली। पुरवा हवा चलने से तीन डिग्री तक लुढ़का अधिकतम पारा फिलहाल दो दिन और स्थिर रहेगा। इसके बाद हवा की दिशा बदलने से पारा तपेगा। आसमान साफ होगा और तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
बृहस्पतिवार सुबह तेज धूप के साथ हुई पर दिन में काफी ऊंचाई पर हल्के बादल मंडराते रहे। अधिकतम पारा 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ढलती शाम के साथ हवा में नमी बढ़ने से हल्की राहत का अहसास लोगाें ने किया। रात का पारा एक डिग्री लुढ़ककर 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पुरवा हवा चलने से हल्के बादल मंडरा रहे हैं। इसे धूप का असर कम रहा पर दो दिन बाद फिर हवा की दिशा बदलेगी। तब बादल छटेंगे। गर्म हवा शहर में प्रवेश करने से पारा तपने का अनुमान है।