{"_id":"67391a86a800242320027c54","slug":"the-team-of-sculptor-who-made-the-statue-of-unity-will-make-a-51-feet-tall-statue-of-shri-ram-bareilly-news-c-4-bly1015-522781-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्टेच्यू ऑफ यूनिटी बनाने वाले मूर्तिकार की टीम बनाएगी श्रीराम की 51 फुट ऊंची मूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्टेच्यू ऑफ यूनिटी बनाने वाले मूर्तिकार की टीम बनाएगी श्रीराम की 51 फुट ऊंची मूर्ति
विज्ञापन
बरेली। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का बनाने वाले मूर्तिकार रामसुतार की टीम शहर के रामगंगानगर में स्थित रामायण वाटिका में बनवासी राम की कांस्य की 51 फुट ऊंची मूर्ति का निर्माण करेगी। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) सोमवार को इसके लिए कार्यादेश जारी करेगा। बीडीए 33 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल पर रामायण वाटिका विकसित कर रहा है। राम वन गमन का प्रसंग चित्रों, मूर्तियों और पेड़-पौधों के जरिये जीवंत किया जाना है। मुख्यमंत्री ने भी परियोजना में रूचि दिखाई है। इसलिए, बीडीए के अधिकारी भी इसमें तेजी दिखा रहे हैं।
रामायण वाटिका में चित्रकूट, दंडकारण्य, पंचवटी, सबरी आश्रम, किष्किंधा, अशोक वाटिका व पंपा सरोवर को विकसित किया जाएगा। यहां वनवासी राम के साथ हनुमान और जटायु की मूर्तियों का निर्माण अगले महीने से शुरू हो जाएगा। मार्च 2025 तक वाटिका तैयार करने की योजना है। बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने बताया कि सुप्रसिद्ध मूर्तिकार रामसुतार की टीम यहां राम की मूर्ति बनाएगी। अन्य मूर्तियों के लिए निजी फर्मों का काम सौंपा गया है। जल्दी काम शुरू हो जाएगा।
महादेव की आभा से दमकेंगे शहर के प्रवेश द्वार
शहर के प्रवेश द्वारों पर डमरू और त्रिशूल के साथ भगवान शिव की प्रतिमाएं लगाई जाएंगी। इसके लिए मथुरा की उस फर्म को जिम्मेदारी मिली है, जिसने नेपाल के पोखरा में 51 फुट ऊंची भगवान शिव की बैठी हुई मुद्रा में मूर्ति बनाई है। शहर के प्रवेश द्वारों पर सात से आठ फुट ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा बैठी हुई ध्यान मुद्रा में होगी। इन मूर्तियों की स्थापना भी अगले तीन महीनों में होगी। अमर उजाला ब्यूरो