फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The team from Primary School Doriya secured first place in the women's tug-of-war event.

Bareilly News: रस्साकसी महिला वर्ग में प्राथमिक विद्यालय डोरिया की टीम रही प्रथम

Fri, 24 Jul 2026 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 24 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
The team from Primary School Doriya secured first place in the women's tug-of-war event.
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर गोद लिए गए प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को आयोजित इन प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक खेल खो-खो, रस्साकसी और संपोलिया (पिठ्ठू) में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की।
विज्ञापन

रस्साकसी महिला वर्ग में प्राथमिक विद्यालय डोरिया की टीम ने ललिता, जोया, सायमा, माही, अलीश, आसिया, अनम, प्राथी, अलीना, आलीया, अंजू, सोफिया के दम पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं पुरुष वर्ग में समद, तौसिफ, तहसीम, इशा अली, बिलाल, तसलीम, अरमान, मो. आरिस, तैमूर, गौरव, अदनान, हार्दिक, हुसनैन और अल्तमस की टीम विजेता बनी। इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालय डोरिया ने खो-खो के बालक व बालिका दोनों वर्गों में पहला स्थान हासिल किया। संपोलिया में पुरुष वर्ग से अमित, राकेश, अनश, पीयूष, ऋषिभा व तैमूर तथा महिला वर्ग से जीनस, मन्नत, सोफिया, श्रेया, आरसी व अनाया नूर की टीम अव्वल रही।
विज्ञापन


उच्च प्राथमिक विद्यालय डोरिया का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। रस्साकसी पुरुष वर्ग में अरसलाल रजा, अरशद, खालिद, शादाब, अरमान, लक्ष्मण, हुसैन अली, जैनुल, माहित, फैजाल और सैफ की टीम ने बाजी मारी। महिला वर्ग में खुशबू, कीर्ति, आलिय, रजनी, प्रियांशी, प्रियंका, मोहिनी, श्रुति, मनवी और आरोही प्रथम स्थान पर रहीं। इसके अलावा उच्च प्राथमिक विद्यालय डोरिया ने खो-खो तथा संपोलिया के पुरुष व महिला दोनों वर्गों की ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेनीराम की ओर से खो-खो महिला वर्ग में शिल्पी, तान्या, महिमा, अनामिका, मीनाक्षी, खुशी, निशा, अर्याशी, अमृता व नैन्सी ने पहला स्थान हासिल किया। रस्साकसी पुरुष वर्ग में लव, आदित्य, यश, कपिल, हिमांशु, मुनींद्र, मिथिलेश, कमल, शिव, अनमोल व अखिलेश की टीम विजयी रही। संपोलिया के पुरुष वर्ग में मुनींद्र, लव, शल्प, सिद्धार्थ, अनुराग और अंश ने बाजी मारी।



प्राथमिक विद्यालय लालपुर की टीम ने संपोलिया पुरुष वर्ग में अभिनव, प्रशांत, अंकुश, कुश और ऋतिक के शानदार खेल से प्रथम स्थान पाया। रस्सा-कसी पुरुष वर्ग में प्रशांत, राहुल, कुश, ऋतिक, चिराग, राजीव, रामनिवास व वंश की टीम विजेता बनी, जबकि खो-खो महिला वर्ग में कोमल, रुशाली, माही, वर्षा, अनुष्का, किरण, पलक, गुनगुन और पूर्वी ने पहला स्थान कब्जाया।




प्राथमिक विद्यालय दोहरा से संपोलिया पुरुष वर्ग में वीर, देव कुमार, जीत, पुनीत, देवपाल, आर्यन व शिवम तथा रस्सा-कसी में आर्यन, प्रियांश बाबू, प्रियांशु, शोभित, आर्यन, आदित्य, विपिन कुमार व दुष्यंत कुमार की टीम प्रथम रही। खो-खो महिला वर्ग में खुशी, आराध्या, रिषिका, सलोनी, रोशनी, प्रियांशी, महक, कशिश व सुहानी ने जीत दर्ज की। प्राथमिक विद्यालय इटावा बेनीराम की ओर से रस्सा-कसी व खो-खो महिला वर्ग में मन्नत गिरिफ, मानसी, मासूम, ऊषा, सुहानी व भारती ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि संपोलिया पुरुष वर्ग में रामवीर, अंश, योगेश, कुश, लव, कवि और अंश गोस्वामी की टीम विजेता बनी। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव प्रो. एसएस बेदी, सह क्रीड़ा सचिव डॉ. अजीत सिंह, डॉ. विजय सिन्हा एवं अपर क्रीड़ा सचिव डॉ. संदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed