{"_id":"69977d7916d30137b80441eb","slug":"the-tax-department-sealed-several-establishments-and-recovered-outstanding-dues-of-over-rs-12-lakh-bareilly-news-c-4-vns1074-829963-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कर विभाग ने कई प्रतिष्ठान किए सील वसूला 12 लाख से अधिक का बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कर विभाग ने कई प्रतिष्ठान किए सील वसूला 12 लाख से अधिक का बकाया
Fri, 20 Feb 2026 02:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम बृहस्पतिवार को तीन जाेन में अभियान चलाकर 17 जगह कर बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की। कई प्रतिष्ठान सील करने के साथ ही 12,89,662 रुपये कर वसूल किया।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि जोन एक में अब्दुल रशीद, मो. कामिल, रविकांत चड्ढा, वीसी तनेजा, आरके इंडस्ट्रीज, मोहित गोयल, राकेश शर्मा, जोन दो के सिकलापुर में गौरी शंकर, पूरनलाल, राम निवास, रामकली, जोन तीन में कटरा चांद खां के मोहम्मद मियां, सहसवानी टोला के धनीराम, मकसूद दिशा बेगम, यासीन, खलील के यहां कार्रवाई की गई। अचानक हुई कार्रवाई से बकायेदारों में हलचल मची रही।
जोन एक के औद्योगिक क्षेत्र परसाखेड़ा में भी कार्रवाई की गई। सीलिंग के दौरान कई जगह टीम को विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन अधिकारियों ने किसी की नहीं सुनी और प्रतिष्ठान को सील कर दिया। बकाया रकम का कुछ हिस्सा जमा करने पर ही उन्हें खोला गया। विभाग की ओर से स्पष्ट कहा गया है कि जो बड़े बकायेदार हैं, वह तुरंत कर जमा कराए, अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।