{"_id":"68d5a58b1c5f3f4a86079c4a","slug":"the-tableaux-included-in-shri-rams-wedding-procession-captivated-the-hearts-of-people-aonla-news-c-183-1-sbly1007-104412-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: श्रीराम बरात में शामिल झांकियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: श्रीराम बरात में शामिल झांकियों ने मोहा मन
Fri, 26 Sep 2025 03:47 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:47 AM IST
सार
बिशारतगंज में बृहस्पतिवार को श्रीराम बरात धूमधाम से निकाली गई, जिसमें काली अखाड़े के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। रामलीला मंचन में दशरथ के वियोग में प्राण त्यागने की लीला से श्रद्धालु भावुक हो उठे।
विज्ञापन
विस्तार
बिशारतगंज। कस्बे में बृहस्पतिवार को धूमधाम से श्रीराम बरात निकाली गई। बरात में शामिल काली अखाड़े के कार्यकर्ताओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। रास्ते में कई जगह पुष्पवर्षा से श्रीराम बरात का स्वागत किया गया। जलपान के स्टॉल भी लगाए गए।
मेला मैदान से शुरू हुई श्रीराम बरात में सबसे आगे काली अखाड़े के कलाकार चल रहे थे। इनके पीछे राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, भगवान शिव, बालाजी महाराज, राधा-कृष्ण, मां दुर्गा की झांकियां शामिल हुईं। कस्बे के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी राम बरात का रेलवे स्टेशन के पास सभासद रमेश यादव, तालकटोरा पर चेयरमैन लाल मियां कुरैशी, पुराना बाजार में महेश साहू, पूर्व चेयरमैन सूरजपाल मौर्य आदि ने पुष्प वर्षा एवं जलपान कराकर स्वागत किया।
इस दौरान डॉ. चंद्रसेन गुप्ता, शिवांश शर्मा, नकुल गोस्वामी, नितिन साहू, राम रतन साहू, नानक राम सागर, कुलदीप मौर्य, गुल्लू गोले आदि मौजूद रहे।
-- -
श्रीराम के वियोग में दशरथ ने त्यागे प्राण
बहेड़ी। रामलीला मंचन में बृहस्पतिवार को श्रीराम के वियोग में दशरथ के प्राण त्यागने की लीला का मंचन किया गया। लीला में दिखाया गया कि पिता के वचनों का मान रखने के लिए श्रीराम जब 14 वर्षों का वनवास स्वीकार करते हैं, तो दशरथ इस वियोग को सह नहीं पाते। लीला मंचन के दौरान श्रद्धालु भावुक हो गए। संवाद