{"_id":"69e8172d510951fc64043df4","slug":"the-system-has-become-stronger-with-technology-gandiva-and-yaksha-are-revealing-the-whereabouts-of-criminals-bareilly-news-c-4-1-agr1043-868691-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तकनीक से मजबूत हुआ तंत्र... गांडीव और यक्ष बता रहे अपराधियों का पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तकनीक से मजबूत हुआ तंत्र... गांडीव और यक्ष बता रहे अपराधियों का पता
विज्ञापन
एक दौर था जब पुलिस अपराधियों को पकड़ने और वारदातों का खुलासा करने के लिए मुखबिर तंत्र पर निर्भर थी। तकनीक के इस दौर में पुलिस भी गांडीव, यक्ष और एनसीसीआरपी जैसे पोर्टल व एप का इस्तेमाल कर घटनाओं का खुलासा कर रही है। इनकी मदद से अपराधियों को चिह्नित करने और उनके बारे में अहम जानकारी हासिल करने में पुलिस को मदद मिल रही है। हाल ही में पुलिस शहर की तीन बड़ी घटनाओं को तकनीक के सहारे खोलने में सफल रही है, कई अपराधियों को पकड़कर उन पर नकेल भी कसी गई।
हाल ही में बारादरी इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ गई थीं। इस बीच जगतपुर में एक घर को चोरों ने निशाना बनाकर बड़ी चोरी की घटना कर दी। कार सवार चोर नंबर प्लेट बदलकर घटना को अंजाम देकर गए थे। भागते वक्त भी उन्होंने रास्ते में कार की नंबर प्लेट बदली। पुलिस को कार की नंबर प्लेटों की अलग-अलग फुटेज मिली तो गांडीव पोर्टल के जरिये टोल प्लाजा से डाटा जुटाया गया। इससे चोरों की कार चिह्नित कर ली गई। इसके बाद सीसी फुटेज जुटाकर घटना का खुलासा कर दिया गया।
एनसीसीआरपी पोर्टल : कैंट पुलिस ने साइबर ठगों के गिरोह का किया भंडाफोड़
एनसीसीआरपी पोर्टल के जरिये कैंट पुलिस ने शनिवार को अंतरराज्यीय साइबर ठग गैंग का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने जिले में रहकर चीन के साइबर अपराधियों के लिए काम कर रहे साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया। जब इनके पास मिले खातों की जानकारी एनसीसीआरपी पोर्टल पर डाली गई तो पता चला कि उन खातों के खिलाफ देशभर में साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। इसके बाद होम्योपैथिक डॉक्टर समेत चार साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस गिरोह के सरगना की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
यक्ष एप : ब्रेसलेट निगलने वाले चोर को पकड़ा
बारादरी के सम्राट अशोकनगर में चोरी की घटना हुई थी। पुलिस को मकान मालिक ने घर में घुसते व निकलते चोरों की कुछ सीसी फुटेज की वीडियो भेजी थीं। ये काफी धुंधली और रात के अंधेरे की थीं। कई फुटेज जोड़कर भी काम न चला तो पुलिस ने इन्हें यक्ष पोर्टल पर डाला। इससे शातिर चोर सिकंदर और मुकेश की पहचान हो गई। जब सिकंदर को गिरफ्तार किया तो उसने चोरी किया ब्रेसलेट निगल लिया। पुलिस ने शौच करवाकर ब्रेसलेट बरामद किया।
अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए तकनीक का बेहतर इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि घटनाओं का सटीक व जल्द खुलासा हो और असली अपराधी जेल भेजें जाएं। जिले के हर थाने में साइबर टीम गठित है। इसमें अपेक्षाकृत युवा व कंप्यूटर कार्य में दक्ष स्टाफ को रखा गया है। इन पोर्टल और एप की अपनी अलग खासियते हैं। इसका अपराध की प्रकृति के हिसाब से इस्तेमाल किया जाता है। - अनुराग आर्य, एसएसपी