{"_id":"677ef70d695f12c11a0ce5c7","slug":"the-sun-remained-ineffective-the-cold-wind-made-one-shiver-bareilly-news-c-4-lko1064-557580-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बेअसर रही धूप, सर्द हवा ने कंपकंपाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बेअसर रही धूप, सर्द हवा ने कंपकंपाया
विज्ञापन
बरेली। पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में गलन बढ़ गई है। बुधवार को दिनभर सर्द हवा सताती रही। धूप निकलने से पारे में भी दो डिग्री बढ़त हुई, लेकिन ठिठुरन बरकरार रही। मौसम विभाग से जारी बुलेटिन में दो दिन और ठंड का यलो अलर्ट फिर बारिश का अनुमान जताया गया है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से पहाड़ों पर फिर बर्फबारी शुरू हो गई है। पछुआ सर्द हवा के साथ हल्के बादल भी शहर में प्रवेश कर रहे हैं। लिहाजा, धूप के बावजूद लोग कंपकंपा रहे हैं। दो दिन तक और पछुआ हवा सताएगी। 11 जनवरी से फिर बादलों का जमावड़ा लगेगा और अनुकूल माहौल बनने पर रिमझिम या हल्की बारिश का अनुमान है। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम चार बजे से फिर ठिठुरन बढ़ गई। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 90 फीसदी रहा। हवा की गति आठ किमी प्रति घंटे दर्ज की गई।
--
मौसम इनपुट
15.6
11.1
सुबह-शाम कोहरा रहेगा। सर्द हवा चलेगी। धूप निकलेगी।
सूर्योदय 7:06
सूर्यास्त 5:33
अमर उजाला ब्यूराे