{"_id":"685b0e68107f20a35f0346d9","slug":"the-students-who-fought-were-suspended-for-seven-days-bareilly-news-c-4-bly1015-669163-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मारपीट करने वाले छात्र-छात्रा सात दिन के लिए निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मारपीट करने वाले छात्र-छात्रा सात दिन के लिए निलंबित
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार को मारपीट प्रकरण का संज्ञान लेकर विश्वविद्यालय की अनुशासन समिति ने छात्र-छात्रा को 24 से 30 जून यानी सात दिन के लिए निलंबित कर दिया है।
सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर के भौतिक विज्ञान विभाग के बाहर एक छात्रा के भाई ने सहपाठी छात्र के साथ मारपीट की थी। सुरक्षा प्रभारी ने मामले की शिकायत विश्वविद्यालय प्रशासन से की। जांच में दोनों पर परिसर में अशांति, अनुशासन भंग करने और अन्य छात्रों को असुविधा पहुंचाने का आरोप सिद्ध हुआ। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोनों को 24 जून से 30 जून तक विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया है। ब्यूरो