{"_id":"688a83be0c3f31f5fe00a6d0","slug":"the-students-accused-the-principal-of-intimidating-and-threatening-them-bareilly-news-c-400-1-ala1001-1894-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: छात्राओं ने प्रधानाचार्य पर डराने व धमकाने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: छात्राओं ने प्रधानाचार्य पर डराने व धमकाने का लगाया आरोप
विज्ञापन
आंवला।
आश्रम पद्धति विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य के दुर्व्यवहार से परेशान होकर प्रदर्शन करने वालीं छात्राओं ने प्रधानाचार्य पर मंगलवार को अधिकारियों के जाने के बाद डराने व धमकाने का आरोप लगाया है। इसके बाद बुधवार को अव्यवस्थाओं से परेशान होकर कक्षा आठ की एक छात्रा ने टीसी भी कटा ली।
बुधवार को बिसौली रोड स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय में सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. संजय सक्सेना अभिभावकों के साथ पहुंचे। प्रधानाचार्य से इस मामले में शिकायत करते हुए कहा कि वे छात्राओं व स्टाफ के प्रति अपने व्यवहार में बदलाव लाए ताकि सरकार की योजना के अनुरूप कॉलेज में छात्राओं को अच्छी व गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिल सके। यहां मौजूद कई छात्राओं ने बताया कि मंगलवार को हंगामे के बाद रात में प्रधानाचार्य उनके कमरे में आई और धमकाया।
छात्राओं ने बताया कि प्रधानाचार्य ने कई छात्राओं पर एफआईआर दर्ज कराकर उनके भविष्य को खराब करने की धमकी भी दी। मंगलवार को इन अव्यवस्थाओं को लेकर छात्राओं ने हंगामा किया था। समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर पहुंचकर छात्राओं को शांत कराया। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह शिकायत आई थी सामने
छात्राओं ने बताया कि उनके द्वारा पिछले सप्ताह शुक्रवार को छात्रावास में व्याप्त कई अनियमितताओं व अव्यवस्थाओं के साथ ही आवासीय परिसर के कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों पर आपत्ति जताने आदि की शिकायत की गई थी। कॉलेज स्टाफ द्वारा भी पिछले दिनों प्रधानाचार्य पर सभी के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार किए जाने, अपने करीबियों व रिश्तेदारों को आउटसोर्सिंग द्वारा लगाए जाने, उनमें से कई कर्मचारियों द्वारा सप्ताह में केवल एक या दो दिन विद्यालय आकर रजिस्टर पर पूरे सप्ताह के साइन करवाने, ड्राइवर व वरिष्ठ सहायक को विद्यालय में ही रात्रि निवास कराने आदि की शिकायत जिला समाज कल्याण अधिकारी से की थी।
-- -
आरोपों को बताया निराधार : प्रधानाचार्य
इस मामले में प्रधानाचार्य शिक्षा ने बताया कि सारे आरोप निराधार है, जो बालिका टीसी लेकर गई है। वह गणित में कमजोर है। पहले से ही वह टीसी कटाना चाहती थी। सरकार द्वारा दी जाने वाले सारी सुविधाएं नियमानुसार छात्राओं को दी जाती है। इसको रजिस्टर में छात्राओं के हस्ताक्षर के साथ अंकित भी किया जाता है। समय-समय पर अभिभावकों के साथ मीटिंग भी की जाती है।