फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The student was shot in a rivalry over a bike collision

बाइक टकराने की रंजिश में मारी गई थी छात्र को गोली

Sat, 12 Feb 2022 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
The student was shot in a rivalry over a bike collision
बरेली। प्रेमनगर में छात्र अंकित शेखर को गोली मारने के मामले में उसकी बहन की तरफ से तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अंकित की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने एक आरोपी को मौके से पकड़ लिया था, जबकि दो भागने में कामयाब रहे। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों से 15 दिन पहले अंकित का बाइक टकराने को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में उसे गोली मारी गई।
विज्ञापन

इज्जतनगर की सैनिक कॉलोनी में रहने वाले छात्र अंकित शेखर को बृहस्पतिवार शाम प्रेमनगर की इंदिरानगर कॉलोनी में गोली मारकर घायल कर दिया गया था। सरेशाम फायरिंग होने से वहां अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस ने मौके से पंजाबपुरा के शिखर चौधरी को पकड़ लिया था, जबकि गंगापुर का युवराज और वसंत बिहार का सिद्धार्थ मिश्रा भाग गए थे। अंकित की बहन नीलम ने तीनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पूछताछ में शिखर ने बताया कि 15 दिन पहले इज्जतनगर क्षेत्र में बाइक टकराने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत हुआ था, लेकिन दोनों गुटों के बीच तनातनी बनी रही। इसी विवाद को लेकर बृहस्पतिवार को अंकित को घेरकर उसकी पिटाई की थी। शिकर का कहना है कि गोली उसने नहीं चलाई। किसने चलाई, यह भी उसे नहीं पता। पुलिस अभी उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed