फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The storm blown up by the city's power

अंधड़ ने उड़ा दी शहर की बिजली

Tue, 22 Mar 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Tue, 22 Mar 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
The storm blown up by the city's power
पेड़ ‌टूटा तो ‌बत्ती गुल
सोमवार दोपहर को चली तेज हवाआें ने शहर की बिजली आपूर्ति ठप कर दी। शाम तक बिजली नहीं आई। रात होते ही इलाकों में अंधेरा छा गया। देर रात तक सप्लाई शुरू न हो पाने से घरों में लगे इंवर्टर ने दम तोड़ दिया। हरुनगला उपकेंद्र पर आई खराबी से देर रात तक लोग बिजली पानी की समस्या से जूझते रहे। 
विज्ञापन

अचानक दोपहर में तेज झोंकों ने जर्जर बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी। केबल खराबी से सिंधुनगर, सूफी टोला, रामवाटिका आदि क्षेत्रों की सप्लाई ठप हो गई। रात 10 बजे तक सप्लाई शुरू करने की कवायद चलती रही। हरुनगला उपकेंद्र पर ब्रेकर खराबी से सनराइज, सुरेश शर्मा नगर, पीलीभीत बाईपास, विश्वविद्यालय, आशीष रायल पार्क, तुलसी नगर, पवन विहार, ग्रीन पार्क समेत कई इलाके प्रभावित रहे। सुबह आई खराबी 12 घंटे बाद दुुरुस्त हो पाई, इससे लोगों के इंवर्टर बैठ गए। शाम को पीने का पानी भी नहीं मिल पाया। उधर, तेज हवाआें के झोंके से जोगीनवादा स्थित वनखंडी नाथ मंदिर के पास एक बड़ा पेड ़धराशाई हो गया। लोग बाल- बाल बचे। 
विज्ञापन

इन- इन इलाकाें में जूझे लोग 
किला, सुभाषनगर, मढ़ीनाथ, सीबीगंज, करगैना, प्रेमनगर, जखीरा, शाहदाना, जगतपुर, शाहाबाद, सैलानी, कटरा चांद खां, आजादनगर, नवादाशेखान, बालजति, रामपुरबाग, राजेंद्रनगर, दुर्गानगर, संजयनगर, इज्जतनगर में भी तेज हवा से असर देखने को मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी भी नहीं मिला
होली के त्योहार पर सबको भरपूर पानी उपलब्ध कराने का नगर निगम का दावा खोखला साबित हो रहा है। ऊपर से बिजली संकट ने पानी की किल्लत और बढ़ा दी। शहर के विभिन्न इलाकों में हजारों की संख्या में परिवार होली के त्योहार पर पीने के पानी को तरस गए। ओवरहेड टैंक न भरने से पीने के पानी की सप्लाई जरूरत से काफी कम पहुंची। प्रेमनगर की ब्रजलोक कालोनी में लंबे समय से गंदा पानी पहुंच रहा है। यहां सुबह और शाम पानी की सप्लाई भी एक घंटे से ज्यादा नहीं मिल रही। होली के त्योहार पर कालोनीवासियों को पानी की कमी से जूझना पड़ रहा है। मौलाना आजाद इंटर कालेज का नलकूप बंद रहने से बुखारपुरा, जगतपुर, सहसवानी टोला, रबड़ी टोला, सूफी टोला, सैलानी में पीने का पानी की भारी किल्लत है। बिहारीपुर मलकूपुर, जखीरा, जसोली, बिहारीपुर कहरवान, सुभाषनगर, वीर भट्टी, हरूनगला, संजय नगर, हार्टमैन इलाके में पानी की पर्याप्त सप्लाई नहीं हो पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed