फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The stairs of the water tank being built worth Rs 2.5 crore collapsed, investigation started

Bareilly News: ढाई करोड़ से बन रही पानी टंकी की सीढि़यां भरभरा कर गिरीं, जांच शुरू

Wed, 06 Nov 2024 03:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
The stairs of the water tank being built worth Rs 2.5 crore collapsed, investigation started
नवाबगंज फोटो 5 वलीनगर गांव में गिरी पानी की टंकी की सीढियां
नवाबगंज। तहसील नवाबगंज में जल जीवन मिशन के तहत वलीनगर गांव में बनाई जा रही पानी की टंकी की सीढि़यां भरभरा कर गिर गईं। इसकी आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए डीएम और एसडीएम से शिकायत की है। जिस पर एसडीएम ने एई जल निगम को मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

नवाबगंज में जल जीवन मिशन के तहत ग्राम वली नगर में जल निगम की ओर से दो करोड़ 45 लाख 11 हजार रुपये की लागत से पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। मंगलवार को पानी की टंकी के सीढि़याें की शटरिंग मजदूरों के द्वारा खोली जा रही थी। इसी बीच अचानक जीने की सीढि़यां भरभरा कर गिर गईं।
विज्ञापन

गांव के सोनू गंगवार, राम नरायण लाल, मोतीराम सागर, सुरेन्द्र, पूरनलाल श्रीवास्तव आदि का आरोप है कि निर्माण कार्य में ठेकेदार ने घटिया सामग्री का प्रयोग किया है। इससे जीने की सीढि़यां गिर गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed