{"_id":"60f085da8ebc3ed84776a4c8","slug":"the-sps-blocked-the-tehsil-road-stopped-the-dm-s-car-bareilly-news-bly453149511","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने तहसील रोड पर जाम लगाया, डीएम की गाड़ी रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने तहसील रोड पर जाम लगाया, डीएम की गाड़ी रोकी
विज्ञापन
प्रदर्शन करते सपाई।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव में धांधली और महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पीएम-सीएम के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन
करीब डेढ़ घंटे तक रहा कलक्ट्रेट और तहसील रोड पर हंगामे का माहौल
बरेली। सपा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में धांधली और महंगाई के खिलाफ बृहस्पतिवार को पूरे जिले में जोरदार प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट गेट पर इकट्ठे हुए सपाइयों ने भाजपा पर चुनाव में सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील रोड पर जाम लगा दिया। डीएम की गाड़ी भी रोक ली। करीब डेढ़ घंटे तक भारी हंगामे के बाद एसीएम ने सपाइयों से ज्ञापन लिया जिसके बाद वे लौट गए।
जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में मिली हार के बाद सपाइयों ने कलक्ट्रेट के साथ जिले के सभी तहसील मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन का एलान किया था। पार्टी इस आंदोलन के बहाने शक्ति प्रदर्शन भी करना चाहती थी, इसी कारण इसे सफल बनाने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ने मंगलवार को लखनऊ में सभी जिलाध्यक्षों की बैठक भी बुलाई थी। कलक्ट्रेट पर सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन करीब डेढ़ घंटे चला। बाद में एसीएम को 16 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, सतेंद्र यादव, कदीर अहमद, अनीस अहमद, जफर बेग, रविंद्र यादव, जिला प्रवक्ता मयंक शुक्ला, समयुन खान, भारती चौहान, शमीम अहमद, गौरव सक्सेना, मोहम्मद कलीमुद्दीन, नूतन शर्मा, आदेश यादव, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रदर्शन में भी दिखी गुटबाजी और चेहरा चमकाने की कोशिशें
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के एकजुटता के साथ प्रदर्शन करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद बृहस्पतिवार को बरेली में सपा के धरना-प्रदर्शन में जमकर गुटबाजी दिखी। प्रदर्शन में पार्टी के तमाम बड़े नेताओं को शामिल होना था लिहाजा सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य समेत अन्य कई नेता कलक्ट्रेट से पहले एसबीआई के पास पदाधिकारियों का इंतजार कर रहे थे लेकिन महानगर की टीम ने इससे पहले ही कलक्ट्रेट गेट पहुंचकर धरना शुरू कर दिया। यही नहीं, चेहरा चमकाने की होड़ में सपाइयों का सात-आठ लोगों का गुट कलक्ट्रेट गेट से हटकर तहसील रोड के सामने धरने पर बैठ गया और नारेबाजी करने लगा। इससे कचहरी जाने वाली सड़क पर लंबा जाम लग गया। सीओ और इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर धरना दे रहे लोगों को वहां से हटाया। इसके करीब बीस मिनट बाद जाम खुल सका। पार्टी के नेताओं ने एकजुटता न दिखाने पर नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान आपस में भिड़े दो पार्षद
धरना-प्रदर्शन के दौरान सपा के दो पार्षद आपस में भिड़ गए। दोनों ने एक दूसरे के लिए जमकर अपशब्द भी कहे। मौजूद सपा नेताओं ने दोनों को अलग किया। इसके बाद मामला शांत हुआ। दोनों ही पार्षद सपा की महानगर कमेटी में महत्वपूर्ण पदों पर हैं। इससे पहले भी दोनों के बीच बैठकों में अनबन हो चुकी है।
विज्ञापन
करीब डेढ़ घंटे तक रहा कलक्ट्रेट और तहसील रोड पर हंगामे का माहौल बरेली। सपा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में धांधली और महंगाई के खिलाफ बृहस्पतिवार को पूरे जिले में जोरदार प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट गेट पर इकट्ठे हुए सपाइयों ने भाजपा पर चुनाव में सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील रोड पर जाम लगा दिया। डीएम की गाड़ी भी रोक ली। करीब डेढ़ घंटे तक भारी हंगामे के बाद एसीएम ने सपाइयों से ज्ञापन लिया जिसके बाद वे लौट गए।