{"_id":"5a2852ca4f1c1b193e8b71a5","slug":"the-slogan-made-in-front-of-the-camera-celebrated-on-its-own-december-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैमरे के सामने खूब लगाए नारे, अपनी-अपनी तरह मनाया छह दिसंबर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैमरे के सामने खूब लगाए नारे, अपनी-अपनी तरह मनाया छह दिसंबर
बरेली।
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
प्रदश्ाऱ्र्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
‘बाबरी मस्जिद जिंदाबाद’ और ‘जय श्री राम’ के नारों से लगाकर हिंदु और मुस्लिम दलों ने बुधवार को दिन भर अपनी-अपनी तरह माहौल बनाने की कोशिश की। तहरीके तहफ्फुज सुन्नियत (टीटीएस) और भारतीय हिंदू सेना के कार्यकर्ता मोटर साइकिलों पर फर्राटा भरते हुए शहर भर में घूमकर कलक्ट्रेट पहुंचे। दामोदर पार्क के सामने आमना-सामना हुआ तो दोनों दलों की ओर से नारों की गूंज बढ़ गई। मौके पर मुस्तैद पुलिस के कारण कोई माहौल नहीं बिगाड़ सका। नरेंद्र मोदी टीम ने डीडीपुरम शहीद चौक पर पटाखे जलाए और जुलूस के रूप में शील चौराहे तक मार्च किया। जुलूस निकालने और चौराहे पर पटाखे जलाने के कारण कई जगह जाम छिटपुट जाम में लोग फंसे। इसके अलावा आम शहरी को ‘छह दिसंबर’ किसी भी मायने में प्रभावित नहीं कर सका। सैलानी बाजार बंद होने का सिलसिला भी इस बार बीती बात लगी। मीडिया कर्मियों के सामने नारे लगाकर फोटो खिंचवाने के बाद अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दलों के लोग अपने-अपने घर चलते बने।
दीये जलाने वाले बोले- सरकार की जीत पर मना रहे खुशियां
गंगापुर चौराहे पर शाम 7:30 बजे शिव मंदिर व आसपास की दुकानों पर दीप जलाते लोग दिखे। पूछने पर बताया कि शिव मंदिर कमेटी के कल्लू राना व अन्य लोग कई साल से छह दिसंबर को दीप जलाते हैं। इसका कारण जानना चाहा तो दिया जला रहे अनिल बोले- ‘हमारी सरकार के जीतने की खुशी में।’ शिव मंदिर कमेटी की ओर से कल्लू राना व अन्य लोगों ने दिए जलाए। कलक्ट्रेट पर ज्ञापन देने आने वाले संगठनों के प्रतिनिधियों में ज्यादातर युवा थे, जिनमें से कई को छह दिसंबर के मायने तक नहीं पता थे। बताया कि मोहल्ले के लोगों के साथ आ गए हैं। शारिक (20) से जब पूछा कि आखिर बाबरी मस्जिद विवाद क्या है तो वह कुछ न बता सके। यही हाल, शाम के समय गंगापुर चौराहे पर दिए जला रहे अनिल का था। सवाल किया तो बोले- अपनी सरकार जीती है इसकी खुशियां मना रहे हैं। विहिप के कार्यकर्ताओं ने शाम सात बजे टिबरी नाथ मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। हिंदू जागरण मंच की ओर से राजेंद्र नगर के छत्रपति शिवाजी चौक पर अध्यक्ष नितेश कपूर व कार्यकर्ताओं ने मिलकर पटाखे छुड़ाए।
सुप्रीम कोर्ट का फैसला होगा मंजूर
कलक्ट्रेट पर ज्ञापन देने आए तंजीम उलमा इस्लाम के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी और टीटीएस के अजमल नूरी ने कहा कि बाबरी मस्जिद पर सुप्रीम कोर्ट जो भी फैसला देगा, वे मंजूर करेंगे। विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने कहा कि अदालत के फैसले पर केंद्रीय संगठन जैसा कदम लेगा, वह उसके हिसाब से ही चलेंगे।
विज्ञापन
एकता दिवस मनाकर दिखाया दलों को आइना
जहां एक ओर हिंदू संगठन शौर्य दिवस और मुस्लिम संगठन काला दिवस मना रहे थे, वहीं दो संगठनों ने एकता की मिसाल पेश की, जिसे आम लोगों का साथ मिला। युवा बरेली सेवा क्लब के गुलफाम अंसारी अपने दस हिंदू और मुस्लिम साथियों के साथ स्टेडियम रोड पहुंचे और लोगों को तिरंगे बांटना शुरू किया। लोगों ने सराहना शुरू किया और कई युवा साथ आ गए। तीस लोगों ने मिलकर फिर भाईचारे की शपथ ली। राष्ट्रीय पैगामे अमन कौंसिल की ओर से नावल्टी चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने फूल बांटे। राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद राशिद अली चमन व अन्य ने लोगों से हर मसले पर मिलकर रहने को कहा।
इन संगठनों ने भी सौंपे ज्ञापन :
मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कई अन्य संगठनों ने भी जिलाधिकारी के माध्यम से दिए। शिवसेना के जिला प्रमुख बंटू सिंह, ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी के मौलाना अदनान रजा कादरी, ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस के जिलाध्यक्ष अतीक करम इदरीसी, जनशक्ति एकता पार्टी के मंडल संयोजक अंजुम बेग की ओर से ज्ञापन सौंपे गए।
यहां हुई बैठकें : ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने एक सभा करके विवाहित ढांचा गिराने जाने की घटना की निंदा की। जिलाध्यक्ष मोहम्मद असलम व कार्यकर्ता मौजूद रहे। ऑल इंडिया तहरीक-ए-इंसानियत कौंसिल की ओर से एलके मेमोरियल इंग्लिश स्कूल में बैठक हुई। अध्यक्ष अब्दुल कय्यूम खां ने कहा बीजेपी इस मामले में राजनीति न करे।