फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The situation got worse due to power cut, people were awake all night.

Bareilly News: बिजली कटौती से व्यवस्था बिगड़ी, रात-रातभर जाग रहे लोग

Fri, 13 Jun 2025 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
The situation got worse due to power cut, people were awake all night.
शीशगढ़। जैसे-जैसे गर्मी की तपन बढ़ रही है, वैसे-वैसे बिजली की आंख मिचौली बढ़ती जा रही है। बिजली न मिलने से कस्बे सहित क्षेत्रवासी परेशान हैं। ओवरलोड होने से ट्रिपिंग के कारण मात्र चार से छह घंटे ही लोगों को विद्युत आपूर्ति मिल पा रही है। 18-20 घंटे हो रही बिजली कटौती से लोग रात-रातभर जाग रहे हैं।
विज्ञापन


कस्बे को विद्युत आपूर्ति करने के लिए जाफरपुर बिजली उपकेंद्र पर दो फीडर लगाए गए हैं। एक फीडर से कस्बे में एक हिस्से को, दूसरे फीडर से दूसरे हिस्से को विद्युत आपूर्ति की जाती है। ओवरलोड होने के कारण एक फीडर से आधे कस्बे में दो घंटे, उसके बाद दूसरे फीडर से बाकी कस्बे में दो घंटे तक विद्युत आपूर्ति की जाती है। इस तरह दो-दो घंटे करके कस्बे में विद्युत आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन


ओवरलोड से जल रहे केबल

ट्रांसफार्मर से उपभोक्ताओं के घरों तक जाने वाली केबलें जर्जर अवस्था में आ चुकी हैं। अत्यधिक गर्मी पड़ने व ओवरलोड होने से आए दिन केबलें जल कर गिर जाती हैं, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। जाफरपुर विद्युत उपकेंद्र से देहात क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बद से बद्तर हो गई है, जिससे लोग परेशान हैं। लोगों ने बताया कि देहात क्षेत्र में बिजली निगम सौतेला व्यवहार बरत रहा है। जब बिजली आपूर्ति की जाती है, तो इतने लो वोल्टेज होते हैं कि बिजली का कोई उपकरण भी नही चल पाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
फॉल्ट की झड़ी से दिनभर बिजली गुल

सिरौली। जगह-जगह केबलों में आग और अनगिनत फॉल्ट से बिजली आपूर्ति चरमरा गई। एक तरफ चिलचिलाती धूप व उमस भरी गर्मी ने कस्बेवासियों को रुलाकर रख दिया तो दूसरी तरफ बिजली के साथ-साथ लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा।


बिजली कर्मियों के मुताबिक सुबह से ही चेकिंग शुरू होने से कई घंटे बिजली बंद रही। इसके बाद नई बस्ती, प्यास में फॉल्ट से आपूर्ति बाधित रही। कुरेशी मोहल्ले में नई बंच केबल बिछने के कारण बिजली बंद रही। इसके अलावा 400 केवीए के ट्रांसफार्मर में भी फॉल्ट देखने को मिला। बता दें कि कस्बे में छोटे-बड़े लगभग ढाई दर्जन ट्रांसफार्मरों से कस्बे में बिजली आपूर्ति होती है। इसमें से एक में भी फाॅल्ट है तो कस्बे की आपूर्ति ठप कर दी जाती है। इसको देखते हुए बिजली उपभोक्ता लंबे समय से हर क्षेत्र का अलग-अलग टीपीएम लगाने की मांग करते आ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed