फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The singer- actor was becoming and Mohit Chauhan

बनने गया ऐक्टर और बन गया सिंगर- मोहित चौहान

Sun, 10 Apr 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 10 Apr 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
The singer- actor was becoming and Mohit Chauhan
मो‌ह‌ित चौहान
गायक मोहित चौहान के पिता उन्हें गवर्नमेंट ऑफिसर बनाना चाहते थे, लेकिन उनका मन थियेटर और ऐक्टिंग की तरफ ज्यादा लगता था। पढ़ने के बाद जब वह मुंबई में ऐक्टिंग के लिए पहुंचे तो उनका सेलेक्शन सिंगर के लिए हो गया। इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में आए गायक मोहित चौहान ने पत्रकार वार्ता ने अपने अनुभव साझा करते हुए यह कहा। 
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के रहने वाले मोहित चौहान ने बताया कि वह मुंबई में ऐक्टिंग करने गए थे, लेकिन सिंगर बन गए। उनकी आवाज तो अच्छी थी, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि वह गायक बन जाएंगे। वह भी इतने कामयाब गायक। उन्हें जिस बैंड से गाना शुरू किया था। मोहित चौहान अब अपने उस बैंड के लिए काफी कुछ करना चाहते हैं, लेकिन इतना समय ही नहीं मिल पा रहा था कि कुछ कर पाएं। आज के समय में प्ले बैक सिंगिंग को लेकर उन्होंने कहा कि अब गाने प्ले बैक सिंगर के हिसाब से नहीं, बल्कि डायरेक्टर के हिसाब से गाए जाते हैं। डायरेक्टर जैसा कहता है, वैसे ही गाने फिल्मों में गाए जाते हैं। जब उनसे पूछा कि अब ऐक्टिंग करने का मौका मिले तो क्या ऐक्टिंग करेंगे। इसका जवाब देते हुुए उन्होंने कहा कि अब वह ऐक्टिंग नहीं करना चाहते हैं। बतौर सिंगर अब उनकी इतनी पहचान हो चुकी हैं, उन्हें ऐक्टर बनने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed