{"_id":"5ee2820d8ebc3e432a62ae98","slug":"the-silence-in-the-hotspot-the-work-that-the-police-could-not-get-done-strictly-awe-of-corona-got-it-done-bareilly-news-bly408881421","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटस्पॉट में सन्नाटाः जो काम पुलिस की सख्ती नहीं करा पाई.. कोरोना के खौफ ने करा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटस्पॉट में सन्नाटाः जो काम पुलिस की सख्ती नहीं करा पाई.. कोरोना के खौफ ने करा दिया
विज्ञापन
प्रेम नगर में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद धर्मकांटा से जाने वाला रास्ता किया गया सील।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजाना संक्रमण के कई मामले मिलने से लोगों में खौफ, खुद ही बरत रहे एहतियात
विज्ञापन
बरेली। शहर के अधिकांश हॉटस्पॉट में पुलिस की सख्ती के बाद भी लोग आवाजाही से बाज नहीं आ रहे थे मगर रोजाना कोरोना संक्रमण के कई मामले मिलने से लोगों में खौफ है। अब खुद ही एहतियात बरत रहे हैं। गुरुवार को अमर उजाला टीम ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में बने हॉटस्पॉट का जायजा लिया तो अधिकांश जगह सन्नाटा पसरा मिला।
अशरफ खां छावनी
हॉटस्पॉट बनने के दिन से यहां लगातार भीड़ लगने की स्थिति बनी थी। सुबह से शाम तक गुट बनाए लड़के खड़े मिलते थे मगर गुरुवार को स्थिति बदली सी थी। मोहल्ले में बने हॉटस्पॉट में सन्नाटा था। मोहल्ले के अंदरूनी हिस्से में बने हॉटस्पॉट में पुलिस तैनात नहीं थी। वहां केवल बांस बल्ली लगाकर रास्ता गली बंद की गई थी। पड़ोस की बस्ती में जरूर कुछ चहलपहल थी मगर हॉटस्पॉट वाला इलाका बिल्कुल शांत था।
हजियापुर
कोरोना संक्रमण से हुई झोलाछाप की मौत के बाद भी समूह में घूमना नहीं छोड़ रहे थे। पुलिस की टोकाटोकी के बाद भी यहां भीड़ रहती थी मगर अब लोगों को कोरोना का डर लगने लगा है। आम लोग बेह जरूरत पर घर से निकलते हैं तो मेहनतकश सुबह घर से जाने के बाद शाम को ही घर लौट रहे हैं। महिलाओं और बच्चों के झुंड की चकल्लस भी दो दिन से बंद जैसी है। गुरुवार को सील की गई गली में भी सन्नाटा पसरा था।
विज्ञापन
रामपुर गार्डन
यहां भी हॉटस्पॉट वाले क्षेत्र में सन्नाटे जैसी स्थिति है। पुलिस को ज्यादा टोकाटाकी की जरूरत नहीं पड़ रही। पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों की मानें तो मार्निंग व ईवनिंग वॉक से भी लोग परहेज कर रहे हैं। चौकी प्रभारी वेदपाल ने बताया कि 14 जून को यहां हॉटस्पॉट खत्म कर दिया जाएगा।
रामवाटिका
यहां लोग खुद ही सतर्क हैं। उन्होंने केवल एक गेट से एंट्री चालू कर बाकी में बंद कर रखी है। इस गेट पर भी चौकीदार के अलावा पुलिस की तैनाती है। पूरी पड़ताल के बाद ही किसी को एंट्री दी जा रही है। कॉलोनी निवासी डॉ. एके सक्सेना और मनोज माहेश्वरी का कहना है कि बाहर से आने वालों को फिलहाल अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। कॉलोनी में सैनिटाइजर भी कराया गया है।
- अशरफ खां छावनी में लड़कों का फजूल का मजमा कभी खत्म नहीं होता था। हॉटस्पॉट बनने के बाद भी यह जारी था। पुलिस की सख्ती बेअसर थी। अब थोक में केस मिलने पर लड़के बीमारी को लेकर गंभीर हुए हैं। -बाबू खान
अशरफ खां छावनी
हॉटस्पॉट बनने के दिन से यहां लगातार भीड़ लगने की स्थिति बनी थी। सुबह से शाम तक गुट बनाए लड़के खड़े मिलते थे मगर गुरुवार को स्थिति बदली सी थी। मोहल्ले में बने हॉटस्पॉट में सन्नाटा था। मोहल्ले के अंदरूनी हिस्से में बने हॉटस्पॉट में पुलिस तैनात नहीं थी। वहां केवल बांस बल्ली लगाकर रास्ता गली बंद की गई थी। पड़ोस की बस्ती में जरूर कुछ चहलपहल थी मगर हॉटस्पॉट वाला इलाका बिल्कुल शांत था।
विज्ञापन
हजियापुर
कोरोना संक्रमण से हुई झोलाछाप की मौत के बाद भी समूह में घूमना नहीं छोड़ रहे थे। पुलिस की टोकाटोकी के बाद भी यहां भीड़ रहती थी मगर अब लोगों को कोरोना का डर लगने लगा है। आम लोग बेह जरूरत पर घर से निकलते हैं तो मेहनतकश सुबह घर से जाने के बाद शाम को ही घर लौट रहे हैं। महिलाओं और बच्चों के झुंड की चकल्लस भी दो दिन से बंद जैसी है। गुरुवार को सील की गई गली में भी सन्नाटा पसरा था।
विज्ञापन
रामपुर गार्डन
यहां भी हॉटस्पॉट वाले क्षेत्र में सन्नाटे जैसी स्थिति है। पुलिस को ज्यादा टोकाटाकी की जरूरत नहीं पड़ रही। पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों की मानें तो मार्निंग व ईवनिंग वॉक से भी लोग परहेज कर रहे हैं। चौकी प्रभारी वेदपाल ने बताया कि 14 जून को यहां हॉटस्पॉट खत्म कर दिया जाएगा।
रामवाटिका
यहां लोग खुद ही सतर्क हैं। उन्होंने केवल एक गेट से एंट्री चालू कर बाकी में बंद कर रखी है। इस गेट पर भी चौकीदार के अलावा पुलिस की तैनाती है। पूरी पड़ताल के बाद ही किसी को एंट्री दी जा रही है। कॉलोनी निवासी डॉ. एके सक्सेना और मनोज माहेश्वरी का कहना है कि बाहर से आने वालों को फिलहाल अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। कॉलोनी में सैनिटाइजर भी कराया गया है।
कोरोना के खौफ से बरत रहे सतर्कता
हजियापुर हॉटस्पॉट में अशिक्षा की वजह से अधिकांश लोग शुरू में कोरोना की बीमारी को गंभीरता से नहीं ले रहे थे। अब ऐसा नहीं है। लोगों में जागरूकता आई है। वह खुद बचने के साथ ही दूसरों के बचाव के लिए कोशिश कर रहे हैं और घर से कम निकल रहे हैं। - गुलफाम अंसारी- अशरफ खां छावनी में लड़कों का फजूल का मजमा कभी खत्म नहीं होता था। हॉटस्पॉट बनने के बाद भी यह जारी था। पुलिस की सख्ती बेअसर थी। अब थोक में केस मिलने पर लड़के बीमारी को लेकर गंभीर हुए हैं। -बाबू खान