फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The servant heeds the Guru's Bani; the manifest Guru grants liberation...

Bareilly News: गुरु बाणी कहै सेवक जन मानै, प्रतख गुरु निसतारे...

Sat, 03 Oct 2026 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 03 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
The servant heeds the Guru's Bani; the manifest Guru grants liberation...
बरेली। बाबा नंद सिंह नानकसर कलेरा वालिया की याद में 37वां संत समागम गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सुभाष नगर में साध संगत व कमेटी के सहयोग से मनाया गया। इसकी समाप्ति पर मुख्य कीर्तन दीवान सजाया गया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा में सप्ताहभर से चल रहे समागम में नानकसर से आए जसप्रीत सिंह हैप्पी (वीर जी) के जत्थे ने संपठ अखंड पाठ की समाप्ति के साथ समूह संगत ने गुरुद्वारे के हाॅल में पुष्पवर्षा की। मुख्य कीर्तन दीवान में श्री दरबार साहिब (अमृतसर) से आए हजूरी रागी जत्थे भाई सुरिंदर सिंह ने मधुर आवाज में कीर्तन गायन कर संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

लुधियाना नानकसर से आए बाबा तजिंदर सिंह (जिंदु जी) ने- बाणी गुरु गुरु है बाणी, विच बाणी अमृत सारे। गुरु बाणी कहै सेवक जन मानै, प्रतख गुरु निसतारे। मो को तो भरोसो गुरु ग्रंथ महाराज पे...का कीर्तन गायन किया। अरदास के साथ कीर्तन दीवान की समाप्ति हुई। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समागम में कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने पहुंचकर गुरु साहिब के आगे माथा टेका। मंच का संचालन ज्ञानी दशमेश सिंह ने किया। मनजीत सिंह नागपाल, सुरिंदरजीत सिंह छाबरा, गुरविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, जसमीत सिंह कोहली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed