फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The security of the airport will be more stringent, will be equipped with modern equipment

और कड़ी होगी एयरपोर्ट की सुरक्षा आधुनिक उपकरण से होगा लैस

Tue, 12 Oct 2021 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
The security of the airport will be more stringent, will be equipped with modern equipment
एअर पोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था का हाल जानते अधिकारी।

अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) ने एयरपोर्ट का किया निरीक्षण, अफसरों के साथ की बैठक

विज्ञापन
बरेली। रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत चयनित बरेली एयरपोर्ट की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए सोमवार को समीक्षा बैठक हुई। लखनऊ से आए अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) विनोद कुमार सिंह ने एयरपोर्ट परिसर का निरीक्षण किया।

सोमवार को लखनऊ से आए अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) विनोद कुमार सिंह ने एयरपोर्ट परिसर का निरीक्षण किया। इसके बाद आयोजित बैठक में केंद्र एवं राज्य की अभिसूचना ईकाई के अधिकारी, एयरपोर्ट सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद करने के लिए सुझाव मांगे और समस्याओं के निस्तारण पर चर्चा की। बैठक के दौरान उन्होंने सुरक्षा के लिए जनशक्ति बढ़ाने, आधुनिक सुरक्षा उपकरण मुहैया कराने और एयरपोर्ट के प्रत्येक कर्मचारी को प्रशिक्षित करने का दिशा निर्देश दिया। इस दौरान एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी रवींद्र कुमार, एडीएम सिटी महेंद्र कुमार, सीओ थर्ड साद मियां खान, एयरपोर्ट निदेशक राजीव कुलश्रेष्ठ, सहायक महाप्रबंधक (सिविल मुख्य सुरक्षा अधिकारी) जेपी सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed