{"_id":"2575998d59c91fae00258f432fb493ec","slug":"the-sector-magistrate-did-not-enter-the-center-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर मजिस्ट्रेट को केंद्र में घुसने ही नहीं दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर मजिस्ट्रेट को केंद्र में घुसने ही नहीं दिया
बरेली
Updated Sat, 20 Feb 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। यूपी बोर्ड की परीक्षा में सेक्टर मजिस्ट्रेट राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अगरास में छापा मारने गए थे। वहां के केंद्र व्यवस्थापक ने उन्हें पहचाना ही नहीं। बाइक से परीक्षा केंद्र पर पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट ने कई बार उन्हें अपनी पहचान बताने का प्रयास किया, लेकिन केंद्र व्यवस्थापक ने उनकी सुनी ही नहीं और सख्ती से उन्हें केंद्र से बाहर कर दिया। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने इसकी शिकायत लिखित में जिलाधिकारी से की। इसके बाद उन्होंने डीआईओएस से आपत्ति जताई। डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक को हटाने की कार्रवाई करेंगे और वहां पर दूसरे केंद्र व्यवस्थापकों को लगाया जाएगा।
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अगरास में रामचंद्र पहली बार केंद्र व्यवस्थापक बने। शुक्रवार को पहली पाली की परीक्षा में बाइक पर सेक्टर मजिस्ट्रेट छापा मारने पहुंच गए। उन्हें बाइक पर देखकर केंद्र व्यवस्थापक ने उन्हें सेक्टर मजिस्ट्रेट ही नहीं माना। उन्होंने बताया कि वह उसी क्षेत्र के पशु चिकित्सक हैं, लेकिन केंद्र व्यवस्थापक उन्हें फर्जी ही मानते रहे। काफी प्रयास के बाद भी जब सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र में नहीं घुस पाए तो वापस चल दिए। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी को लिखित में शिकायत की।