फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The Sarafa Bazaar lacks even basic facilities like parking and public restrooms.

Bareilly News: सराफा बाजार में पार्किंग व सार्वजनिक शौचालय तक की सुविधा नहीं

Mon, 02 Nov 2026 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
The Sarafa Bazaar lacks even basic facilities like parking and public restrooms.
बरेली। वार्ड 72 आलमगिरीगंज में जिले का सबसे बड़ा सराफा बाजार है। इसके बावजूद यहां पार्किंग व सार्वजनिक शौचालय तक की सुविधा नहीं है। जाम की वजह से यहां से एंबुलेंस का निकलना भी मुश्किल हो जाता है। वार्ड की 15 हजार आबादी कुत्तों और बंदरों के आतंक से जूझ रही है। अमर उजाला की ओर से ईंट वालों की धर्मशाला में रविवार को आयोजित वार्ड संवाद में स्थानीय निवासियों ने ये समस्याएं साझा कीं।
विज्ञापन

संजय शर्मा ने बताया कि यहां सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से लोग सड़कों पर खड़े होकर पेशाब करते हैं। इससे महिलाओं को निकलने में समस्या होती है। हरीश भल्ला ने बताया कि यहां पर काफी संख्या में दुकानें व गोदाम बन रहे हैं। इस वजह से वाहनों को खड़ा करके सामानों की लोडिंग व अनलोडिंग की जा रही है। इससे जाम लग रहा है।
विज्ञापन

अनीता शर्मा ने बताया कि वार्ड में बंदरों का आतंक है। कुत्ते गंदगी कर देते हैं। कमलजीत कौर ने बताया कि मनिहारों वाली गली में सार्वजनिक शौचालय बनना चाहिए। यहां खरीदारी के लिए आने वाली महिलाओं को काफी दिक्कत झेलनी पड़ती है। शिखा बंसल ने बताया कि वार्ड में दो डेयरियां हैं। पशुओं को सड़क पर छोड़ दिया जाता है। मीनू खंडेलवाल, ज्योति सिंघल, डिंपल, प्रगति बंसल, भावना बंसल, विवेक गोयल, महेश अग्रवाल, राघव अग्रवाल, उपेंद्र अग्रवाल, मनीष बंसल, सचिन अग्रवाल ने भी ऐसी ही शिकायतें कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायवर्जन से प्रभावित होता है व्यापार
ट्रैफिक पुलिस ने आलमगिरीगंज में ई-रिक्शाें का प्रवेश रोक दिया है। धनतेरस के दिन से ही वाहनों को डायवर्ट कर दिया जाता है। इसमें व्यापार प्रभावित होता है। - संजय आनंद
बाजार में डस्टबिन की व्यवस्था नहीं होने से लोग सड़कों पर कूड़ा फेंक देते हैं। लोग सड़कों पर वाहन भी पार्क करते हैं। इससे गाड़ियां नहीं निकल पातीं। जाम लग जाता है। - राज कुमार वर्मा
राम कुमार सराफ वाली गली में वाहनों खड़े कर लोडिंग व अनलोडिंग की जाती है। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। एक बार यहां महिला पर पांच क्विंटल माल गिर गया था। - आकाश वर्मा
रोड पर अतिक्रमण के चलते जाम लगा रहता है। बाजार के लोग सड़क पर वाहन खड़ा करते हैं। सड़कों पर ही काउंटर लगा देते हैं। इससे 30 फुट चौड़ी सड़क 10 फुट रह जाती है। - संजीव अग्रवाल

पार्किंग न होने से परेशान लोग घर बेचकर जा रहे
पार्किंग न होने से परेशान लोग घर बेचकर जा रहे हैं। राम कुमार सराफ वाली गली, नया टोला, मनिहारों वाली गली व शास्त्री मार्केट के दुकानदार व कर्मचारी सड़कों पर गाड़ी खड़ी करते हैं। लोग शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स तो बना रहे हैं, लेकिन पार्किंग की व्यवस्था नहीं कर रहे हैं। मठ की चौकी से शिवा जी मार्ग पर ई-रिक्शा प्रतिबंधित हैं, फिर भी अंदर आ रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस काम नहीं कर रही है। - मुकेश सिंघल, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed