{"_id":"68acd4228bc30699f1075c06","slug":"the-safety-of-students-and-the-upcoming-sports-festival-were-discussed-in-the-meeting-bareilly-news-c-4-vns1074-711493-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बैठक में विद्यार्थियों की सुरक्षा और आगामी खेल उत्सव पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बैठक में विद्यार्थियों की सुरक्षा और आगामी खेल उत्सव पर हुई चर्चा
विज्ञापन
बच्चों की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता : आईएसए
बरेली। इंडिपेंडेंट एसोसिएशन स्कूल एसोसिएशन (आईएसए) की ओर से सोमवार को द गुरु स्कूल में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य विषय विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और आगामी खेल एवं सांस्कृतिक आयोजनों की रूपरेखा तैयार करना रहा।
आईएसए ने सभी सदस्य स्कूलों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अनधिकृत वाहनों का उपयोग न करने के लिए जागरूक करें। अध्यक्ष निर्भय बेनीवाल ने इस फैसले पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
सचिव अंकित बग्गा ने बताया कि सभी स्कूलों को जल्द ही एक विस्तृत एडवाइजरी जारी करने के लिए कहा गया है, ताकि यह संदेश हर अभिभावक तक स्पष्ट रूप से पहुंच सके।
विज्ञापन
- अक्तूबर में होंगे वार्षिक खेल और सांस्कृतिक उत्सव
कोषाध्यक्ष सौभाग्य चौधरी ने घोषणा की कि इंटर स्कूल कंपीटिशन इस साल भी अक्तूबर 2025 में आयोजित किए जाएंगे। इनमें बरेली के कई स्कूल भाग लेंगे। आयोजन समिति ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं की विस्तृत जानकारी और तारीखें जल्द ही स्कूलों के माध्यम से जारी की जाएंगी। आयोजनों का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। संवाद