फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The Rohilkhand Express will run again today after 11 years.

Bareilly News: 11 साल बाद आज फिर दौड़ेगी रुहेलखंड एक्सप्रेस

Sat, 25 Jul 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 25 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
The Rohilkhand Express will run again today after 11 years.
बरेली। कासगंज-ऐशबाग के बीच 11 साल बाद रविवार को फिर रुहेलखंड एक्सप्रेस का संचालन होगा। वर्ष 2015 में आमान परिवर्तन के दौरान इस गाड़ी का संचालन बंद किया गया था। बदायूं में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा और पीलीभीत में केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद उद्घाटन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन

मीटरगेज लाइन के दौरान आगरा, मथुरा और कासगंज से बदायूं होते हुए लखनऊ तक तीन गाड़ियों का संचालन होता था। इनमें आगरा फोर्ट, गोकुल, मरुधर और रुहेलखंड एक्सप्रेस शामिल थीं। इन गाड़ियों का संचालन बंद होने के बाद कासगंज, बदायूं, उझानी, पीलीभीत, मैलानी, लखीमपुर खीरी का लखनऊ से संपर्क टूट गया।
विज्ञापन

पिछले दिनों बरेली-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस को कासगंज-दिल्ली के बीच शिफ्ट किए जाने के बाद दिल्ली की कनेक्टिविटी बेहतर हो गई। अब कासगंज-ऐशबाग के बीच रुहेलखंड एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने से लखनऊ के लिए भी बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगी समय सारिणी
15312 कासगंज-ऐशबाग रुहेलखंड एक्सप्रेस प्रतिदिन कासगंज से सुबह 4:20 बजे चलने के बाद 5:20 बजे बदायूं, 6:13 बजे बरेली, 6:35 बजे इज्जतनगर आएगी। यहां से 7:35 बजे पीलीभीत, 9:25 बजे मैलानी और दोपहर एक बजे ऐशबाग पहुंचेगी। 15311 ऐशबाग-कासगंज रुहेलखंड एक्सप्रेस प्रतिदिन दोपहर दो बजे ऐशबाग से चलकर शाम 5:15 बजे मैलानी, 6:40 बजे पीलीभीत, 7:33 बजे इज्जतनगर, रात 8:08 बजे बरेली आएगी और 9:05 बजे बदायूं, 10:40 बजे कासगंज पहुंचेगी। इस गाड़ी को उझानी, पूरनपुर, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी में भी ठहराव दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed