Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The roads became velvety with the shower of flowers to welcome the Guru Charan Yatra.

Bareilly News: गुरु चरण यात्रा के स्वागत में फूलों की बारिश से मखमली हुईं सड़कें

Sun, 26 Oct 2025 03:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
The roads became velvety with the shower of flowers to welcome the Guru Charan Yatra.
बरेली। गुरु गोबिंद सिंह व माता साहिब कौर के जोड़ा साहिब चरण सुहावा गुरु चरण यात्रा के शहर आगमन पर जोरदार इस्तकबाल किया गया। यात्रा निर्धारित समय से देरी से पहुंची, पर लोग इंतजार में डटे रहे। सिख संगत के साथ हिंंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने फूलों की बारिश से सड़कों को मखमली कर दिया। यात्रा के आगमन पर कैंट गेट स्थित महापौर के सिटी ऑफिस पर जिले के प्रभारी व प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, सांसद छत्रपाल गंगवार, मेयर उमेश गौतम ने मत्था टेककर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

यहां से बरेली के मशहूर बैंड ने गुरबाणी की धुनोंं से यात्रा का स्वागत किया। संगत को प्रसाद वितरित किया गया। गुरु ग्रंथ साहिब जी को सुंदर माला भेंट की गई। इससे पूर्व कैंट स्थित वीरांगना चौंक पर संगत के साथ माॅडल टाउन गुरुद्वारे के मुख्य सेवादार मालिक सिंह कालड़ा व भाजपा के महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने अपनी-अपनी टीम के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। गुरु ग्रंथ साहिब को नतमस्तक होकर प्रणाम किया। चरन पादुका के दर्शन किए। कैंट की संगत ने सेंट मारिया स्कूल पर फूलों की वर्षा की और प्रसाद वितरित किया। सिविल लाइंस गुरुद्वारे में ज्ञानी काला सिंह ने चरन पादुका के दर्शन कर फूलों की बारिश की। रामपुर बाग स्थित आनंद आश्रम पर विधायक संजीव अग्रवाल ने स्वागत किया। यहां से यात्रा श्यामगंज पुल होते हुए मॉडल टाउन पहुंची।
विज्ञापन

मॉडल टाउन में दिखा भव्य नजारा
यात्रा के मॉडल टाउन पहुंचने पर भव्य नजारा दिखा। यहां बड़ी संख्या में मौजूद संगत कीर्तन कर रही थी। आगे हरिजस गायन करते हुए गुरुद्वारा सच खंड दरबार पीले क्वार्टर पर शानदार स्वागत किया गया। लोगों ने फूल बरसाकर पूरी सड़क भर दी। पुलिस चौकी गेट से गुरुद्वारे तक अभूतपूर्व फूलों बरसाए गए। रात में अरदास करके गुरु ग्रंथ साहिब को जयकारों के बीच विश्राम के लिए सुखासन पर विराजमान किया गया। यहां संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब को शीश नवाया और जोड़ा साहिब के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज प्रस्थान करेगी यात्रा
यात्रा में पंज प्यारे, पांच निशांची, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी वाली पालकी बस, गुरु साहिब के एवं माता साहिब के जोड़े के साथ 120 सिख संगत शामिल रही। यात्रा संयोजक जसवीर सिंह धाम, मैनेजर हरजीत सिंह के अलावा उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह साथ चल रहे हैं। रात विश्राम के बाद रविवार सुबह 9:30 बजे यात्रा गुरुद्वारा दुख निवारण संजयनगर, गुरुद्वारा नानकसर ठाट होते हुए पीलीभीत रोड से अगले पड़ाव के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा में गुरदीप सिंह बग्गा, अमरजीत सिंह बख्शी, परमजीत सिंह ओबराय, राजेंदर सिंह हीरा, राणा प्रताप सिंह, बलविंदर सिंह, राजेंदर सिंह बख्शी, सरबजीत सिंह बख्शी, एमपी सिंह, हरनाम सिंह, प्रभु दयाल लोधी, देवेंद्र जोशी, जसपाल सिंह बग्गा, प्रत्येश पांडेय, प्रवेश शर्मा, अतुल कपूर, अजय चौहान आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed