फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The road was clear , sir Thank DM

साफ हो गई सड़क, थैंक्यू डीएम साहब

Fri, 16 Sep 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Fri, 16 Sep 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
The road was clear , sir Thank DM
साफ हो गया शाहमतगंज रोड
जिलाधिकारी का डंडा चला तो शहामतगंज से लेकर सेटेलाइट तक सड़क के दोनों किनारे जाम लगाने वाले ट्रक हट गए। देर शाम तक करीब 40 ट्रक ट्रांसपोर्टनगर में शिफ्ट हो गए, उम्मीद है यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। शहर में जाम लगा रहे इन ट्रकों को टीपीनगर भेजने के लिए  ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार से अभियान की शुरुआत की, जिसमें 10 ट्रकों का धारा 283 में चालान किया गया और तीन से आठ हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

बीडीए कार्यालय में हुई बैठक में डीएम पंकज यादव ने बुधवार को साफ - साफ कह दिया था कि ट्रक मालिकों को काफी समय दे दिया, अब यह सामान्य तौर पर नहीं मान रहे हैं। ऐसे में इनके खिलाफ कार्रवाई के अलावा और विकल्प नहीं है। इसी फैसले के बाद ट्रैफिक पुलिस ने आज दोपहर बारह बजे के बाद सेटेलाइट के आसपास जाम लगाने वाले इन ट्रकों को हटाने का अभियान चलाया। जैसे ही ट्रक मालिकों और चालकों को चालान होने की जानकारी मिली, वैसे ही वह अपने ट्रकों को शहर से बाहर ले गए।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक ओपी यादव ने बताया कि पहले फेज में शहामतगंज से लेकर सेटेलाइट होते हुए बैरियर टू तक ट्रक और भारी वाहन प्रतिबंधित होंगे। बदायूं रोड तथा अन्य मार्गों से आने वाले वाहनों को सेटेलाइट से टीपीनगर की ओर डाइवर्ट किया जाएगा। फिलहाल इसी इलाके पर विशेष फोकस रखा गया है, हालांकि शहर के सीबीगंज, माधोबाड़ी तथा पुराने शहर में खड़े  ट्रकों के खिलाफ भी अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है धारा 283
यह धारा आईपीसी की है लेकिन कार्रवाई एमवी एक्ट में होती है। इसके अंतर्गत पांच हजार रुपये तक जुर्माना होता है। जुर्माना अदा न करने पर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाती है। अदालत से भी जुर्माना और तीन महीने से लेकर एक साल की सजा का प्रावधान है। यह अदालत पर निर्भर करता है कि वह जुर्माना करे या फिर सजा। दोनों दंड का भी प्रावधान है।
एसपी ट्रैफिक से भी मिले ट्रांसपोर्टर
बरेली ट्रक एवं डंप डीलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष शोभित सक्सेना और उनके पदाधिकारियों ने एसपी ट्रैफिक से मिलकर अपनी समस्या रखी। उन्होंने कहा कि बिना परमिट और लाइसेंस के ट्रैक्टर ट्रालियां आ रहीं है, जिसके कारण शहर में आए दिन हादसे हो रहे हैं। इन पर रोक लगाई जाए। यह भी कहा कि शहर के अंदर वाहन को नो एंट्री एरिया में वाहनों की लोडिंग अन लोडिंग के लिए कुछ समय दिया जाए। हालांकि इस मामले में एसपी ट्रैफिक ने उन्हें किसी भी तरह का आश्वासन नहीं दिया।

‘दिन में शहर के अंदर किसी भी कीमत में ट्रकों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। पहले धारा 283 में चालान होगा। तीन बार चालान होने के बाद एफआईआर तक कराई जा सकती है।’ ओपी यादव, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed