फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The road in front of the police station is incomplete for two years, people are getting injured

Bareilly News: कोतवाली के सामने दो साल से सड़क अधूरी, चोटिल हो रहे लोग

Mon, 14 Apr 2025 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
The road in front of the police station is incomplete for two years, people are getting injured
बरेली। कोतवाली के सामने दो साल से सड़क का एक हिस्सा अधूरा पड़ा है। नगर निगम के अधिकारी देखकर आगे बढ़ जाते हैं। राहगीर आए दिन गिरकर चोट खा रहे हैं। कई बार आसपास के दुकानदारों ने यह मुद्दा उठाया। व्यापार मंडल ने भी सड़क निर्माण की मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। हां, आश्वासन जरूर मिले। नतीजा आसपास के दस हजार से अधिक लोग खामियाजा भुगत रहे हैं।
विज्ञापन

यहां सड़क की एक लेन डाली गई है। ठेकेदार के काम छोड़कर भाग जाने की वजह से दूसरी लेन नहीं पड़ पाई। दो साल से भी ज्यादा समय होने के बाद भी सड़क अधूरी पड़ी है। करीब 500 मीटर लंबी यह सड़क कोतवाली से जीआईसी तक जाती है। बीते दिनों यहां एक ई-रिक्शा पलट गया था। इससे पहले भी कई लोग चोट खा चुके हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

-
सड़क दो साल से क्यों अधूरी है? मुख्य अभियंता से इसकी रिपोर्ट लेंगे। संबंधित पर कार्रवाई होगी। सड़क का निर्माण भी पूरा कराया जाएगा। संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विकास भवन में अधिकारियों के साथ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक में मैंने मुद्दा उठाया था। नगर निगम की टीम आई और यह कहकर चली गई थी कि होली से पहले सड़क बन जाएगी। अभी तक कुछ नहीं हुआ। -सुधीर गोयल, महानगर अध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल

दिन भर में हजारों ग्राहकों और तमाम दुकानदारों का यहां से आवागमन होता है। वाहन कब असंतुलित होकर गिर जाए पता नहीं है। इसके बाद भी सड़क सही नहीं की जा रही है। -विनय कुमार शर्मा, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article