{"_id":"6935eec02feced14460c34a9","slug":"the-road-connecting-the-villages-is-in-bad-condition-potholes-are-inviting-accidents-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-105927-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गांवों को जोड़ने वाला मार्ग खस्ताहाल, गड्ढे दे रहे हादसों को दावते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गांवों को जोड़ने वाला मार्ग खस्ताहाल, गड्ढे दे रहे हादसों को दावते
विज्ञापन
बरखन। क्षेत्र के गांव बरखना, चेना, ठिरिया, बड़ेगांव, गंगापुर, एठपूर्ण सहित 12 से अधिक गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पिछले कई वर्षों से खस्ताहाल पड़ा हुआ है। सड़क की स्थिति इतनी दयनीय है कि ग्रामीण अब इसे सड़क नहीं बल्कि गड्ढों की पटरियां कहकर पुकारने लगे हैं। जगह-जगह उखड़ा डामर, बड़े गड्ढे और बारिश में कीचड़ इस मार्ग को ग्रामीणों के लिए जानलेवा बनाते जा रहे हैं।
दैनिक आवाजाही, स्कूल जाने वाले बच्चों, बीमारों को अस्पताल ले जाने में राह पूरी तरह बाधाओं से भरी है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में यह मार्ग दलदल में तब्दील हो जाता है, जिससे दोपहिया वाहन चालक अक्सर फिसलकर घायल हो जाते हैं। कई बार गंभीर हादसे भी हो चुके हैं। ग्रामीण आशिक हुसैन, हसन अब्बास, मौजम अली, अहबाब, रामऔतार, छोटे लाल, नन्हे बाबू सहित कई लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार ऑनलाइन शिकायतें दर्ज कराईं। लेकिन आज तक स्थिति जस की तस बनी हुई है।
बरखना हरिचंद्रपुर के प्रधान चंद्र पाल ने बताया कि वर्षों से इस रोड की हालत जर्जर है। मैंने कई बार लोक निर्माण विभाग और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया, परंतु सड़क वैसी की वैसी ही है। लोक निर्माण विभाग के एई प्रदीप गंगवार का पक्ष जानने हेतु कई बार संपर्क किया गया, मगर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संवाद