फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The road began to break apart just two days after it was built.

Bareilly News: बनने के दो दिन बाद ही उखड़ने लगी सड़क

Mon, 02 Nov 2026 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
The road began to break apart just two days after it was built.
घटिया निर्माण सामग्री लगाने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद काम बंद
विज्ञापन


मीरगंज। मीरगंज से बलूपुरा गांव तक बनाई जा रही सड़क की गुणवत्ता पर निर्माण पूरा होते ही सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क बनने के महज दो दिन बाद ही उसकी बजरी और गिट्टी उखड़ने लगी है। हालात यह हैं कि हाथ लगाने भर से सड़क की बजरी निकलकर हाथ में आ रही है।
ग्रामीण जलालुद्दीन , रिफाकत अली समेत अन्य लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। अभी सड़क को बने दो दिन ही हुए हैं और जगह-जगह से बजरी उखड़ने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि जब नई सड़क की यह हालत है तो वह कितने दिन टिकेगी, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। उन्होंने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के मुताबिक, सड़क की गुणवत्ता को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद निर्माण कार्य बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित लोगों से सड़क को मानकों के अनुरूप बनवाने के लिए कहा था। इसके बावजूद निर्माण में लापरवाही बरती गई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर भी सड़क को सही तरीके से बनाने के निर्देश दिए थे।वहीं, संबंधित जेई शिवम ने बताया कि सड़क की लागत और निर्माण से जुड़ी अन्य जानकारी एस्टीमेट देखने के बाद ही दी जा सकती है। इधर, पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड अधिशासी अभियंता बरेली भगत सिंह ने बताया कि मामले में जानकारी कर दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed