{"_id":"5f1740eb8ebc3e9feb235196","slug":"the-revenue-department-met-the-pond-under-the-road-bareilly-news-bly4134844159","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व विभाग ने की पैमाइश तो सड़क के नीचे निकला तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व विभाग ने की पैमाइश तो सड़क के नीचे निकला तालाब
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
हरूनगला में 30 साल पहले तालाब पाटकर बना दी गई थी सड़क और अवैध दीवार
विज्ञापन
राजस्व टीम ने तालाब को कब्जामुक्त कराकर नगर निगम के सुपुर्द किया
बरेली। हरूनगला में नगर निगम और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर करीब 30 साल पुराने तालाब को अतिक्रमणमुक्त कर दिया है। इलाके के लोगों ने उसे मिट्टी से पाटकर रोड बना ली थी। हाल ही में राजस्व विभाग ने जब पुराने रिकार्ड की छानबीन की तो पता चला कि यहां तालाब था। राजस्व टीम ने मंगलवार को अतिक्रमण हटाने के बाद तालाब की जमीन नगर निगम के सुपुर्द कर दी।
सदर तहसील के रिकार्ड में हरूनगला में करीब 630 वर्गमीटर तालाब दर्ज था। पिछले दिनों राजस्व निरीक्षक राकेश सक्सेना के नेतृत्व में बनाई गई टीम मौके पर पहुंची तो वहां तालाब का नामोनिशान तक नहीं मिला। टीम के पैमाइश करने के बाद पता चला कि तालाब को मिट्टी से पाटकर लोगों ने करीब सात मीटर चौड़ा और सौ मीटर लंबा रास्ता बना लिया था। तालाब की जमीन पर पक्की दीवार भी खड़ी कर ली गई थी। लेखपाल संजीव सिंह, विजय पाल, राजीव सक्सेना, भूूषित सक्सेना, जयनारायन के साथ नगर निगम के कर्मचारियों ने पैमाइश के बाद रास्ते और दीवार को हटाकर तालाब को कब्जामुक्त करा दिया है। इसके बाद तालाब को नगर निगम के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
हरूनगला में तालाब की जमीन का ब्योरा राजस्व रिकार्ड में था लेकिन मौके पर तालाब गायब था। राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर तालाब से अतिक्रमण हटा दिया है। -आशुतोष गुप्ता, तहसीलदार सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व टीम ने तालाब को कब्जामुक्त कराकर नगर निगम के सुपुर्द किया बरेली। हरूनगला में नगर निगम और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर करीब 30 साल पुराने तालाब को अतिक्रमणमुक्त कर दिया है। इलाके के लोगों ने उसे मिट्टी से पाटकर रोड बना ली थी। हाल ही में राजस्व विभाग ने जब पुराने रिकार्ड की छानबीन की तो पता चला कि यहां तालाब था। राजस्व टीम ने मंगलवार को अतिक्रमण हटाने के बाद तालाब की जमीन नगर निगम के सुपुर्द कर दी।
सदर तहसील के रिकार्ड में हरूनगला में करीब 630 वर्गमीटर तालाब दर्ज था। पिछले दिनों राजस्व निरीक्षक राकेश सक्सेना के नेतृत्व में बनाई गई टीम मौके पर पहुंची तो वहां तालाब का नामोनिशान तक नहीं मिला। टीम के पैमाइश करने के बाद पता चला कि तालाब को मिट्टी से पाटकर लोगों ने करीब सात मीटर चौड़ा और सौ मीटर लंबा रास्ता बना लिया था। तालाब की जमीन पर पक्की दीवार भी खड़ी कर ली गई थी। लेखपाल संजीव सिंह, विजय पाल, राजीव सक्सेना, भूूषित सक्सेना, जयनारायन के साथ नगर निगम के कर्मचारियों ने पैमाइश के बाद रास्ते और दीवार को हटाकर तालाब को कब्जामुक्त करा दिया है। इसके बाद तालाब को नगर निगम के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
हरूनगला में तालाब की जमीन का ब्योरा राजस्व रिकार्ड में था लेकिन मौके पर तालाब गायब था। राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर तालाब से अतिक्रमण हटा दिया है। -आशुतोष गुप्ता, तहसीलदार सदर
विज्ञापन विज्ञापन