{"_id":"671c20f2faf4b886cb0ad0b4","slug":"the-responsible-people-are-sleeping-the-city-is-full-of-garbage-on-the-festival-of-cleanliness-bareilly-news-c-4-bly1015-508888-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सो रहे जिम्मेदार... सफाई के त्योहार पर शहर कूड़े से बेजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सो रहे जिम्मेदार... सफाई के त्योहार पर शहर कूड़े से बेजार
Sat, 26 Oct 2024 04:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 26 Oct 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
बरेली। पांच दिन बाद दिवाली है। बाजारों में खरीदार उमड़ रहे हैं, लेकिन सिविल लाइंस, कुतुबखाना, बड़ा बाजार और आर्य समाज गली में कूड़े के ढेर लगे हैं। जिम्मेदार सो रहे हैं। लोग इसी गंदगी के बीच त्योहार से जुड़ी खरीदारी कर रहे हैं।
सिविल लाइंस, बड़ा बाजार और कुतुबखाना में त्योहारी सीजन में नौ बजे ही दुकानें सज जाती हैं। बड़े-बड़े शोरूम के साथ ठेलों पर खरीदारों की भीड़ जुटती है। वह गंदगी के बीच खरीदारी कर रहे हैं। नगर निगम के सफाईकर्मी व कूड़ा उठाने वाले जिम्मेदार आंखें बंद किए हैं।
घंटाघर के सामने ही आर्य समाज गली में कपड़ों की दुकानें हैं। यहां भी खरीदारों की भीड़ रहती हैं। इस गली का दूसरा छोर बड़ा बाजार की ओर खुलता है। इसके बाद भी आर्य समाज गली में नालियाें के डिप जगह-जगह खुले हुए हैं। वहां नाले में ही मच्छर पनप रहे हैं, पर कोई इस पर ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन
बदबू से लौट रहे ग्राहक
कभी सफाई होती है तो कभी नहीं होती। नालियों में कीचड़ जमा है। त्योहारी सीजन में दुकानों पर भीड़ रहती है। बदबू की वजह से कई ग्राहक लौट जाते हैं। - विशाल मेहरोत्रा, महानगर अध्यक्ष, राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल
इसका नाम नगर निगम नहीं, नरक निगम होना चाहिए। नालियां चोक हैं, कोई सुनवाई नहीं होती। शाम को मच्छरों की वजह से बैठना मुश्किल हो जाता है। - राजकुमार अग्रवाल, बरेली सराफा एसोसिएशन
किससे शिकायत करें? समझ में नहीं आता। इस सरकार में कोई सुनने को तैयार नहीं। व्यवस्था बिल्कुल ध्वस्त है। दुकानदारों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। - संजय आनंद, किराना कमेटी
वर्जन
बाजारों में साफ-सफाई के निर्देश दिए गए हैं। त्योहार के मद्देनजर कर्मचारियों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई हैं। जहां मच्छरों की परेशानी है, वहां दवा का छिड़काव कराया जाएगा। - डॉ. संचित शर्मा, उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी