फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The report submitted to the government regarding the Jama Masjid of Sambhal is not fair: Shahabuddin

संभल की जामा मस्जिद के संबंध में शासन को सौंपी गई रिपोर्ट निष्पक्ष नहीं : शहाबुद्दीन

Fri, 29 Aug 2025 06:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 06:06 AM IST
विज्ञापन
The report submitted to the government regarding the Jama Masjid of Sambhal is not fair: Shahabuddin
बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि वर्ष 2024 में संभल की जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए दंगे के संबंध में शासन को सौंपी गई रिपोर्ट निष्पक्ष नहीं है। हम देश के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार हैं, मगर मस्जिद के नाम पर समझौता नहीं कर सकते। जामा मस्जिद, मस्जिद है और कयामत तक मस्जिद ही रहेगी।
विज्ञापन

मौलाना ने कहा कि रिपोर्ट में कहा गया है कि हरिहर मंदिर को तोड़कर मस्जिद का निर्माण कराया गया। जबकि, हकीकत यह है कि 1525 में बाबर के अहद में मस्जिद का निर्माण शुरू हुआ था। 1530 में मस्जिद मुकम्मल हुई। निर्माण की निगरानी की जिम्मेदारी बाबर के एक हिंदू पदाधिकारी ने निभाई थी। अब दिन के उजाले में संभल की जामा मस्जिद के साथ नाइन्साफी की जा रही है। मौलाना ने रिपोर्ट के कुछ अंश मीडिया में आने पर भी आपत्ति जताई। कहा कि इसका मतलब है कि जानबूझकर ये तरीका अपनाया गया है। भारत का मुसलमान इस रिपोर्ट को खारिज करता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed