{"_id":"5a53786c4f1c1bfe7a8b5e51","slug":"the-relief-given-by-sunshine-during-the-day-cold-wave-in-the-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में धूप ने दी राहत, रात में शीतलहर बनी आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में धूप ने दी राहत, रात में शीतलहर बनी आफत
बरेली
Updated Mon, 08 Jan 2018 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल में छह दिन से लगातार कड़ाके की सर्दी और बर्फीली हवाओं के कहर से जूझ रहे लोगों को दिन में धूप ने चार-पांच घंटे खासी राहत दी। हालांकि शाम होते ही ठिठुरन और शीतलहर फिर प्रचंड हो गई। पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने लोगों को कंपकंपा दिया। शीतलहर का प्रकोप देखते हुए डीएम ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में आठवीं तक के बच्चों की छुट्टी 10 जनवरी तक बढ़ा दी है। रविवार देर शाम उन्होंने यह आदेश जारी किया है जो अंग्रेजी-हिंदी माध्यम के सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा।
शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस था, जो रविवार को 0.3 डिग्री घटकर 4.8 पर आ गया। रविवार पूर्वान्ह 11 बजे तक कोहरा छंट गया और धूप निकल आई। दोपहर बाद धूप चटक हुई तो लोगों को ठिठुरन से कुछ राहत मिली। दिन में धूप से अधिकतम तापमान 12.9 से बढ़कर 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि शाम होते ही गलन फिर बढ़ गई। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद उत्तर-पश्चिम बर्फीली हवाएं चलने से मैदानी इलाकों में शीत लहर का प्रकोप धूप निकलने के बाद भी कुछ दिन जारी रहेगा। बीच-बीच में घना कोहरा भी पड़ेगा। हालांकि बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं। सोमवार को न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। सुबह-शाम कोहरा हो सकता है। दिन में धूप खिलेगी, लेकिन बर्फीली हवाएं चलने से गलन और शीत लहर बरकरार रहेगी।